Advertisement

home

बरेली में एक बार फिर चला प्रशासन का हंटर, स्मेक तस्करों की लगभग एक करोड़ 31 लाख कीमत की संपत्ति को किया सीज।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली । जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम मीरगंज राजीव कुमार शुक्ला की मौजूदगी में मीरगंज और फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए बुधवार को शातिर स्मैक तस्कर सराफत हुसैन उर्फ भाई जान की करीब एक करोड़ 31 लाख कीमत आवासीय और दो मंजिला मकान और मुख्य बाजार में मौजूद पांच मंजिला शोरूम को जब्त करके किसी के द्वारा खुर्द बुर्द नही करने का चेतावनी नोटिस चस्पा कर दिया है।
कस्बा के मोहल्ला सराय बार्ड 12 निवासी कुख्यात स्मैक तस्कर शराफत हुसैन ने देश,प्रदेश में स्मैक तस्करी का अबैध रूप से धंधा करके कस्बा,और ग्रामीण क्षेत्र आवासीय,गैर आवासीय सम्पत्ति अर्जित की है।शासन प्रशासन की शक्ति के चलते अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करने को चलाये जा रहे अभियान के तहत फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने स्मैक तस्करी में बरामद करके जेल भेजा था। जिसमें वह जमानत पर छूट गया था। इसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर की कार्यवाही की थी। जिस की विवेचना मीरगंज पुलिस कर रही है। बुधवार को जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम मीरगंज राजीव कुमार शुक्ला की मौजूदगी में मीरगंज और फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने करीब एक करोड़ 31लाख 6 हजार 27 रुपये कीमत के एक आवासीय दो मंजिला मकान, मुख्य मार्केट पुरानी सब्जी मण्डी में मौजूद पांच मंजिला शोरूम से जरूरी सामान निकलवाकर ताला मारकर सील कर दिया।गेट पर किसी के द्वारा नही खरीदने और वेचने का चेतावनी नोटिस भी चस्पा कर दिया।इस दौरान थाना प्रभारी मीरगंज हरेन्द्र सिंह और फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी ललित मोहन,इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार भारी फोर्स के साथ मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

6 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

7 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

7 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

9 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

9 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

11 hours ago