Advertisement

बाइक से ड्यूटी से लौट रहें होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत।

बरेली -ड्यूटी से घर लौट रहें होमगार्ड की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।इलाज के दौरान होमगार्ड की मौत हो गयी।

जानकारी अनुसार, मीरगंज थाने मे तैनात होमगार्ड कृष्णपाल सोमवार को ड्यूटी पर थे ड्यूटी पूरी होने के बाद वो बाइक से अपने घर को जा रहें थे कि तभी भखड़ा नदी पर बने पुल के पास रामपुर कि तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने होमगार्ड कि बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और वाहन चालक फरार हो गया। टक्कर से होमगार्ड बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल भेजा ।जहाँ होमगार्ड कि हालत और ख़राब हो गयी। जिसके बाद परिवार वाले उनको मेडिकल कॉलेज लेकर गए जहाँ बुधवार की शाम को डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।जैसे ही होमगार्ड कि मौत कि सूचना उनके परिवार को हुई तो घर मे कोहराम मच गया।मृतक होमगार्ड कृष्णपाल अपनी पत्नी सहित पांच लड़के और एक लड़की को अकेला छोड़कर चले गए।

कंपनी प्रभारी प्रदीप पाल ने बताया कि मृतक होमगार्ड कृष्णपाल सोमवार को ड्यूटी करने के बाद घर जा रहें थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी इलाज के दौरान उनके जवान कि मौत हो गयी हैँ, उनका पूरा होमगार्ड परिवार इस दुख कि खड़ी मे मृतक जवान के परिवार के साथ खड़ा है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

16 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

17 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

19 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

1 day ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago