Advertisement

home

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर आयोजित हुईं खेल प्रतियोगिता।

पीलीभीत । पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर गांधी स्टेडियम मैं गुरुवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय लेकर जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने किया। जिला आबकारी अधिकारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा खेल को जीवन में अपना विशेष महत्व रखते है। उन्होंने कहा खेलों की बदौलत खिलाड़ी निरंतर प्रगति के पायदान पर बढ़ते चले जा रहे हैं भारत में खिलाड़ियों ने खेलों की बदौलत कई मेडल हासिल किए हैं। आबकारी निरीक्षक डॉक्टर दीपक कुमार ने कहा खेलों से सर्वांगीण विकास होता है। बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में गौरव प्रथम भानु यादव द्वितीय कामरान अली तृतीय स्थान पर रहे । बालिका वर्ग की 3000 मीटर रेस में ज्योति पंत प्रथम, उषा गंगवार द्वितीय ,रितु गंगवार तृतीय, 100 मी बालिका दौड़ में प्रियांशी प्रथम,पूर्णिमा गंगवार द्वितीय छाया मौर्य तृतीय 100 मीटर बालक वर्ग रेस में हरिश्चंद्र प्रथम दीपांशु द्वितीय रोहित सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 200 मी बालिका वर्ग की दौड़ कराई गई ।जिसमें निशा मौर्य प्रथम, पूर्णिमा गंगवार द्वितीय, रेनू मौर्य तृतीय स्थान पर रही । 200 मी बालक वर्ग की रेस में हरिश्चंद्र प्रथम फरदीन द्वितीय राहुल पटारी तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर बालक वर्ग की रेस में अर्जुन प्रथम गौरव द्वितीय सोमपाल तृतीय , 1500 मी बालिका वर्ग की रेस में रोली वर्मा प्रथम, ज्योति पंत द्वितीय, उषा गंगवार तृतीय, स्थान पर रही। बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में रोहित प्रथम, सूरज द्वितीय, भानु यादव तृतीय 800 मीटर की बालिका रेस में रोली वर्मा, प्रथम शगुन पाल द्वितीय ,मंजू तृतीय स्थान पर रही । 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में फरदीन प्रथम, रोहित द्वितीय,दिव्यांशु भट्ट तृतीय, 400 मीटर बालिका वर्ग की रेस में निशा मौर्य प्रथम, रेनू मौर्य द्वितीय,पायल वर्मा तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता में गौरव प्रथम, प्रत्यक्ष दुतीय, सचिन तृतीय, बालिका वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता अंशिका प्रथम, सुहानी द्वितीय ,रुचि तृतीय स्थान पर रही। भाला फेक प्रतियोगिता में अभिषेक प्रथम,पुनीत द्वितीय,शोभित तृतीय, स्थान पर रहे । बालिका वर्ग गोला फेक प्रतियोगिता में प्रतीक्षा प्रथम, खुशबू द्वितीय, और आकृति तृतीय स्थान पर रही। बालिका वर्ग की भाला फेक प्रतियोगिता में रूबी प्रथम, अपूर्वा द्वितीय, नेहा तृतीय स्थान पर रही । बालक वर्ग की गोला फेक प्रतियोगिता में अभिषेक प्रथम, विजय द्वितीय और गुरुमंत्र सिंह तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में छाया मौर्य प्रथम शगुन पाल दुतीय, नेहा तृतीय, बालक वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में अबी प्रथम, प्र ध्यक्ष द्वितीय, रोहित तृतीय स्थान पर रहे । जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर है शासन के आदेश पर यह प्रतियोगिताएं कराई जा रही है । जिला आबकारी अधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । निर्णायक मंडल में कोच अविनाश चंद्र, दयावती, प्रगति सिंह, महेश कुमार, आकाश, रामवहादुर, शामिल रहे इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, जिला व्यायाम शिक्षिका विभा मिश्रा, महेश चंद्र तिवारी सहित कई खेल प्रेमी और वरिष्ठ खिलाड़ी मौजूद रहे ।

Express views

Recent Posts

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन गंगवार का दिल्ली में निधन, जिले में शोक की लहर

पीलीभीत। जिला सहकारी बैंक के वर्तमान सभापति सत्यपाल गंगवार की पत्नी और राजनीति के क्षेत्र…

1 day ago

दुर्व्यवहार के आरोप में SSP ने किया इंस्पेक्टर को निलंबित

बरेली: थाना नवाबगंज पर निरीक्षक अपराध के पद पर कार्यरत निरीक्षक जयपाल सिंह के विरुद्ध…

1 day ago

टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

बरेली। बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस के…

1 day ago

पीलीभीत: बेटी को फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने का आरोप, डरी सहमी छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, दी तहरीर

रिपोर्ट:विनय सक्सेना पीलीभीत। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक द्वारा नाबालिग छात्रा…

2 days ago

बरखेड़ा:नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही,नाले की सरिया युवक के पैर के आर-पार, आधे घंटे तक तड़पता रहा युवक

बरखेड़ा (पीलीभीत)। नगर पंचायत बरखेड़ा की कार्यप्रणाली और अधूरे पड़े निर्माण कार्य एक बार फिर…

3 days ago

पीलीभीत पुलिस ने 2.15 करोड़ की ड्रग्स भट्टी में जलाकर की खाक

पीलीभीत। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को एक निर्णायक कार्रवाई…

3 days ago