Advertisement

home

एडीजी पीसी मीणा की सख्ती के बाद बढ़ीं बरेली पुलिस की मुश्किलें।

  • छात्र को छेड़छाड़ के विरोध पर ट्रेन के आगे फेंकने के मामले में जिम्मेदार अफसर व कर्मचारियों की सूची देने को कहा।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली।छात्र को छेड़छाड़ के विरोध पर ट्रेन के आगे फेंकने के मामले में मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद बरेली पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई है एडीजी पीसी मीणा ने एसपी सुशील घुले से घटना को लेकर पूरी रिपोर्ट तलब की है,साथ ही जांच कर घटना के जिम्मेदार अफसर व कर्मचारियों की सूची देने को कहा है,घटना वाले दिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया तत्कालीन इंस्पेक्टर अशोक कंबोज ने इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता खुदकुशी का मामला बताया और किसी उच्च अधिकारी सूचना नहीं दी, ना ही मौके पर कोई बड़ा अधिकारी पहुंचा। जब घटना मीडिया में सुर्खियां बना तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।घटना वाले दिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

अफसर भी फसेंगे
लापरवाह अफसर पर क्या कार्रवाई हुई उसकी सूची तलब की है,
छात्र के रेलवे ट्रैक पर फेंकने के मामले में लेकर एसपी सुशील कुमार घुले ने क्राइम ब्रांच को साक्ष्य इकट्ठे करने में लगाया है, शुक्रवार को भी क्राइम ब्रांच के टीम सीबीगंज पहुंची और छात्र के गांव में पूछताछ की सभी घटना के जुड़े बिंदुओं पर छानबीन करती रही,

एडीजी पीसी मीणा का कहना है कि सीबीगंज की घटना को लेकर एसएसपी से स्पष्टीकरण मांगा गया है मामले की जांच कर लापरवाह अफसर और कर्मचारियों पर कार्रवाई तय की जाएगी साथ ही उन्होंने एसएसपी को निर्देश दिए कि अब तक की घटना में क्या कार्रवाई की गई वह किन-किन बड़े अफसर की लापरवाही सामने आई है और उनपर क्या कार्रवाई हुई है इसकी पूरी सूची उपलब्ध कराने को दिए।

फ़ाइल चित्र

छात्रा की हालत में कुछ सुधार
आईसीयू में भर्ती पीड़ित की हालत में सुधार है और खून का रिसाव कम हो गया है मगर अभी भी उसकी हालत गंभीर है जिसके चलते उसे वेंटिलेटर पर ही रखा गया है…

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

6 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

7 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

7 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

9 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

9 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

11 hours ago