Advertisement

home

डीएम ने विकास खंड और सी एच सी का किया औचक निरीक्षण

बरेली।डीएम रविंद्र कुमार सिंह ने विकास खंड और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया ।, उनके साथ सीएमओ, एसडीएम, सीओ सहित बड़ी संख्या मे अधिकारी उपस्थित रहें।

डीएम रविंद्र कुमार सिंह ने विकास खंड मीरगंज मे प्रधानों, बीडीसी मेंबर की बैठक ली ,और बढ़ते डेंगू और मलेरिया पर उनको गावों मे साफ सफाई का विशेष ध्यान देने की बात कही जिससे डेंगू और मलेरिया को रोका जाये।

विकास खंड के बाद जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज का औचक निरीक्षण किया डीएम के अस्पताल मे आते ही हड़कंप मच गया ।सबसे पहले डीएम ने डेंगू और मलेरिया वार्ड मे भर्ती मरीजों से उनको कैसा इलाज मिल रहा हैँ इसके बारे मे पूछा, इसके बाद डीएम डिस्पेंसरी मे गए वहा लाइन मे खड़े लोगो से डीएम ने पूछा की आपको दवाई बाहर से तो नहीं लेनी पड़ रही हैँ, डीएम यही नहीं रुके इसके बाद वो दवाई के स्टॉक भंडार मे गए वहां डीएम ने रजिस्टर मे एंट्री की दवाइयों के स्टॉक के बारे मे पूछा और खुद अलमारी खोलकर डिब्बो मे चेक भी किया।

निरीक्षण के बाद डीएम सीएमओ और एमओआईसी चेतावनी देकर गए हैँ कि वो अगले निरीक्षण तक यहाँ पर साफ सफाई विशेष ध्यान दे और बाहर की दवाई किसी भी मरीज को न लिखें वरना बाहर की दवाई लिखने वाले डॉक्टर पर कार्यवाही की जाएगी।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

6 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

6 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

6 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

9 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

9 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

11 hours ago