Advertisement

PET EXAM को सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में बैठक।

बरेली । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज 28 व 29 अक्टूबर, 2023 को होनी वाली उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PreliminaryEligibity Test-PET)-2023 को सकुशल, नकल विहीन तथा निर्विघ्न सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में एक आवश्यक बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PreliminaryEligibity Test-PET)-2023 की लिखित परीक्षा (शनिवार व रविवार) को 04 पालियों (प्रत्येक दिवस दो पाली, प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से 12 बजे तक व द्वितीय पाली अपरान्ह 03 बजे से 05 बजे तक सम्पन्न होगी। परीक्षा हेतु जनपद में 37 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं जिस पर 16320 परीक्षार्थी परीक्षा देंगें। उन्होंने अवगत कराया कि परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिये 40 स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त चार स्टेटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व में हैं और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त दो सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में तैनात किये गये हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिये कि परीक्षा केन्द्र के अन्दर परीक्षार्थियों का प्रवेश परीक्षा से दो घंटे पूर्व से दिया जायेगा तथा परीक्षा आरम्भ होने के आधा घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र का गेट बंद कर दिया जायेगा। उक्त समय के बाद किसी भी परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षार्थी अपना डाउनलोड किया हुआ प्रवेश पत्र व एक पहचान पत्र लेकर अवश्य आये। परीक्षा केन्द्र पर क्लाक रूम व हेल्पडेस्क की व्यवस्था भी की जाये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिस तरफ से प्रश्न पत्र बांटे जायें, उसी तरफ से उत्तर पुस्तिका संलग्न करें, जिससे सभी परीक्षार्थी को बराबर समय मिले। स्कूल की घड़ियों का समय मिला लिया जाये सभी में एक समान समय हो। प्रश्न पत्र खोलते समय उतने ही लोग उपस्थित रहे, जितने लोग नामित हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर सभी सी0सी0टी0वी0 कैमरे संचालित रहे। केन्द्र व्यवस्थापक अपने हस्ताक्षर से कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये परीक्षा केन्द्रों के अन्दर इलेक्ट्रॉनिक गजट ले जाना पूर्णतयः प्रतिबंधित किया जाये, परीक्षा कक्षों में लाइटों की व्यवस्था पर्याप्त होनी चाहिए और जनरेटर भी तैयार रखें। सीटिंग प्लान गोपनीय रखा जाये। परीक्षा केन्द्र के आस पास की फोटोकापी आदि की दुकानें निर्धारित समयावधि हेतु बंद करा दिया जाये।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

14 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

15 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

17 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

1 day ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago