Advertisement

home

जिले से पहली बार नंगे पैर हज का सफर करेंगे सलीम मियां।

बरखेड़ा। सलीम मियां का जज्बा तो नंगे पैर ही पूरी पैदल हजयात्रा करने का था, लेकिन भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान में पैदल रास्ते का बीजा न देने पर वे ईरान होकर पैदल हजयात्रा करने आज रवाना हो गए।थाना क्षेत्र के गांव अधकटा निवासी सलीम मियां लंबे समय से भारत में नंगे पैर भारत की कई दरगाहों की जियारत कर चुके है। लेकिन आज वह अपने गांव अधकटा से सलीम पैदल मक्का मदीना के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि बरखेड़ा से मुंम्बई तक का पैदल नंगे पाव सफर किया करेंगे। मुंम्बई से ईरान तक फ्लाइट से जाऊगा उसके बाद ईरान से मदीना शरीफ तक नंगे पांव पैदल सफर करूंगा। पाकिस्तान से बीजा ना मिलने पर मुम्बई से ईरान तक का सफ़र फ्लाइट से तय करना पड़ रहा है। बाकी का सफर नंगे पांव तय करेंगे बरखेड़ा कस्बे में उनके चाहने वालों ने सलीम मियां का फूल मालाएं पहना कर इस्तकबाल किया। उनके सफर को आसान बनाने के लिए लोगों ने दुआ भी की।इस मौके पर बशीर इदरीसी,सेठ मो०अनस ,सादिक सिद्दीकी,अशफाक अहमद कुरैशी, राशिद खान, चांद बाबू, उबैश खान, आरिस अली,मोहम्मद जुनैद, लईक इदरीसी आदि लोगों ने रवाना किया।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

6 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

6 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

6 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

9 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

9 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

11 hours ago