Advertisement

शाह शराफत मियां दरगाह के सज्जादानशीन सकलैन मियां का इंतकाल।

बरेली। सुन्नी मुसलमानों में बड़े धर्मगुरु और शाह शराफत अली मियां दरगाह के सज्जादानशीन (पीरो मुर्शिद) शाह सकलैन मियां शुक्रवार शाम को दुनिया से रुखसत हो गए। सकलैन मियां की तबीयत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार देर शाम उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके विसाल की खबर फैलते ही अकीदतमंदों में गम की लहर दौड़ गई।

पीरो मुर्शिद का निवास बदायूं के ककराला में है। दरगाह से जुड़े लोगों ने बताया कि शुक्रवार को पीरो मुर्शिद की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में इंतकाल हो गया।

दरगाह शाह शराफत के सज्जादानशीन पीरो मुर्शिद शाह सकलैन मियां के विसाल की खबर आई तो उनके अकीदतमंद भारी सदमे से आ गया। जो जिस जहां था वहीं से दरगाह की ओर दौड़ना शुरू कर दिया। शुक्रवार की देर शाम कुतुबखाना चौराहे से आलमगिरीगंज से लोगों की भीड़ शाहबाद की ओर जाने लगी। आंखों से आंसू बह रहे थे और मुरीद पीरे की आखिरी झलक देखने के लिए उमड़ पड़े। शहर ही नहीं आसपास से भीड़ शाहबाद की गलियों में उमड़नी शुरू हो गई। तमाम लोग अपना गम नहीं संभाल सके और रोते-बिलखते नजर आए।

पीरो मुर्शिद का विसाल शाम 8:30 बजे के करीब निजी अस्पताल में हुआ। हजरत शाह सकलैन एकेडमी ऑफ इंडिया के सचिव हजी लतीफ सकलैनी ने बताया कि पैदाइश बदायूं के कंकराला में हुई। परिवार के साथ बरेली में ही रहते। शुक्रवार को पीरो मुर्शिद ने जुमा नमाज पढ़ी और मुरीदों से मिले। जो लोग उनसे मिलने आए, उनसे बातचीत भी की। मुरीदों की भीड़ इतनी थी कि शाम 4:30 बजे वो आराम करने निकले। उन्होंने बताया कि काफी समय से बीमार चल रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। पीरो मुर्शिद हमको यतीम करके चले गए।

गरीब बेटियों के कराया सामूहिक निकाह

दरगाह शाह शराफत के सज्जादानशीन पीरो मुर्शिद हमेशा भाईचारा, आपसी सौहार्द और दीन पर चलने का पैगाम देते रहे। सकलैन मियां की पैदाईश बदायूं का कस्बा ककराला में हुई।

पीरो मुर्शिद ने का अहम मकसद गरीब बेटियों का सामूहिक निकाह सुन्नत और शरीयत पर कराने का रहा है। गुजरात से लेकर मुंबई और उत्तर प्रदेश समेत तमाम प्रदेशों में सैकड़ों सामूहिक निकाह कार्यक्रम उनकी सरपरस्ती में हुए।

सकलैन मियां की कमी को पूरा करना मुश्किल

पीरो मुर्शिद के विसाल की खबर सुनते ही लोग शोक संवेदना देने लगे। इसवा के अध्यक्ष डा. अनीस बेग ने कहा कि हमारे बरेली की शान हमारे बीच से इस दुनिया से रुखसत हो गए। दुआ करते हैं कि अल्लाह उनकी मगफिरत फरमाए। जन्नत में आला मुकाम अता फरमाए। सपा के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि इस गमगीन और दुख की घड़ी पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं।

Express views

Recent Posts

दुकान में चोरी के इरादे से घुसा संदिग्ध व्यक्ति, छत से कूदकर भागने में हुआ गंभीर घायल

बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के…

10 hours ago

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

2 days ago

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

3 days ago

पीलीभीत:SP ने पुलिस परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, बच्चों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरित कर दीं पर्व की शुभकामनाएं

पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस…

3 days ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

3 days ago