Advertisement

पैतृक गांव सिरसा जागीर पहुंचा जवान कमल सिंह का शव।दी गई अंतिम सलामी।

नन्दकिशोर शर्मा@express views

बरेली।फतेहगंज पश्चिमी ऑफिस के काम से गये सूबेदार कमल सिंह का बुधवार देर रात हृदयाघात रुकने से निधन होने पर पोस्टमार्टम के बाद सेना की टीम उनके शव को लेकर शुक्रवार दोपहर के बाद पैतृक गांव पहुँची। गांव के मुक्तिधाम में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उनका अंतिम संस्कार कर नम आंखों से उन्हें दी गयी अंतिम विदाई।
जानकारी के मुताबिक गांव सिरसा जागीर निवासी सेना के जवान सूबेदार कमल सिंह (48) की तैनाती पंजाब के पठानकोट में थी।वह बुधवार को आफिस के काम से मध्य प्रदेश के जबलपुर गए थे।देर रात हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया था।पोस्टमार्टम होने के बाद उनका शब शुक्रवार को पठानकोट की 9 एफ ओडी बटालियन नायब सूबेदार सतपाल की अगुवाई में जब पैतृक गांव पहुंचीं। हर आंख नम हो गयी।पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी।शाम के समय गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उनका अंतिम संस्कार गांव के ही मुक्तिधाम में किया गया।बड़े बेटे अमन सिंह राठौर ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।वह अपने पीछे पत्नी रीता देवी, तीन बच्चे अमन राठौर,विवाह राठौर, और अभय राठौर को छोड़ गए है।इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।पूर्व कर्नल पुरषोत्तम,सुनील सिंह दरोगा अवधेश सिंह,सूबेदार राम सिंह,आदि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

14 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

15 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

17 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

1 day ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago