Advertisement

DM की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

बरेली । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज जनपद बरेली की तहसील फरीदपुर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि तहसील फरीदपुर से आईजीआरएस के माध्यम से जिला स्तर पर किस गांव से तथा किस विभाग की सबसे ज्यादा शिकायतें आई हैं उस गांव में उप जिलाधिकारी सम्बंधित अधिकारियों सहित गांव में चौपाल लगाकर शिकायतों का संतोषजनक निस्तारण करायें और तीन के अंदर इसकी अनुपालन आख्या प्रस्तुत की जाये।
जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 मेघ श्याम को निर्देश दिये कि गौआश्रय स्थलों का निरीक्षण कर पशुओं हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं को देखें कहीं कोई कमी तो नहीं है अगर कोई गाय लम्पी स्किन रोग ग्रसित हो उसे अलग कर उपचार किया जाये और जांच रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को प्रस्तुत करें।
जिलाधिकारी ने एआर कोऑपरेटिव को निर्देश दिये कि तहसील फरीदपुर में स्थित समस्त खाद वितरण केन्द्रों पर जाकर यह देखें कि खाद देने से पूर्व नियमानुसार खतौनी आदि जांचकर उसी अनुपात में वितरण किया गया है या नहीं। कही ऐसा तो नहीं कि कृषि भूमि में अनुपात से ज्यादा खाद वितरण किया जा रहा है, जांच कर आख्या दें।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

14 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

15 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

17 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

1 day ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago