Advertisement

home

चोरी की दो बाइक सहित वाहन चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। मीरगंज पुलिस ने पकड़े गए चोरों के पास से चोरी की दो‌ बाइक‌‌ (गाड़ियां) बरामद की हैं।

बरेली की मीरगज पुलिस के हाथ मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने वाहन चोर गैंग के दो सदस्यों को चोरी की बाइक के साथ चेकिंग के दौरान धर दबोचा। वाहन के कागज नहीं मिलने पर पुलिस ने जब सख्ती की तो पता चला कि बाइक चोरी की है। दरअसल पूरा मामला यह है कि सब इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ देखरेख शांति व्यवस्था गस्त व संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली की दो लड़के चोरी की मोटरसाइकिल बाइक पर सवार होकर धनेटा फाटक की तरफ से हाईवे पर आ रहे हैं तथा इन मोटरसाइकिल को कहीं बेचने के लिए लेकर जा रहे हैं कुछ समय बाद धनेटा फाटक की तरफ से दो मोटरसाइकिल (बाइक) पर सवार होकर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए जो पुलिस चेकिंग को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की मुस्तादी की वजह से दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम धवन उर्फ लेखराज उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र रतनलाल निवासी ग्राम कुरतरा थाना फतेहगंज पश्चिमी वही‌ दूसरे आरोपी ने अपना नाम अंशु पुत्र लालाराम गंगवार निवासी ग्राम कन्नू नगला थाना शाही जनपद बरेली बताया है

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

5 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

5 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

5 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

8 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

8 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

10 hours ago