Advertisement

home

15 दिन में सड़क न हो तैयार तो करा दो ठेकेदार पर FIR

  • पानी सप्लाई की पाइप लाइन बिछाकर सड़कों को खोदा छोड़ने पर डीएम एक्शन में आए

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली । जल जीवन मिशन में ठेकेदारों की लापरवाही से गांव की बदहाल हुई सड़कों की हिन्दुस्तान ने हकीकत दिखाई तो एक्शन शुरू हो गया। डीएम ने जिन गांवों में पानी की आपूर्ति की टेस्टिंग हो चुकी वहां 15 दिन के अंदर सड़कों की मरम्मत शुरू कराने के आदेश दिए हैं। सड़कों की मरम्मत हीलाहवाली करने वाले ठेकेदारों पर मुकदमा दर्ज कराने को कहा है।
बरेली में करीब 1500 गांवों में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर जल पहुंचाने का काम चल रहा है। डेढ़-डेढ़ साल पहले पाइप लाइन बिछाकर सड़कों को खोदकर छोड़ दिया। टूटी सड़कों में ग्रामीण गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जलभराव के हालात हैं। 857 गांवों में ट्यूबवेल का निर्माण जल निगम करा चुका है। पानी की आपूर्ति की टेस्टिंग भी हो चुकी है। इसके बाद भी टूटी सड़कों की मरम्मत नहीं की।
सड़कें बन गईं नाले
गांव की सड़कें टूटने से पानी की निकासी पूरी तरह चौपट हो गई है। गांव की सड़कों पर पानी जमा है। नालियों का पानी टूटी सड़कों में भर रहा है। नैनीताल रोड से सटा घंघोरा पिपरिया गांव में सड़कों पर जल जमा होने से हालात बहुत खराब हो गए हैं।
गुणवत्ता पर नजर रखने के आदेश
डीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत तैयार हो रहीं ओवरहेड परियोजना की निगरानी करने को कहा है। परियोजना की गुणवत्ता को बरकार रखने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है। गड़बड़ी की शिकायत पर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
तहसीलों के एसडीएम को मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी
डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। सभी तहसीलों के एसडीएम को जल जीवन मिशन की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी दी है। ऐसे गांवों की रिपोर्ट तैयार करने को कहा है जहां कम से कम 15 दिन पहले पानी सप्लाई की टेस्टिंग हो चुकी है। वहां लाइन बिछाने वाले ठेकेदारों के नोटिस देकर 15 दिन में सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कराने को कहा है। 15 दिन का नोटिस की समय सीमा समाप्त होते ही लापरवाह ठेकेदारों पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

जिन गांवों में लाइन बिछाने के बाद पानी सप्लाई की टेस्टिंग हो चुकी है वहां 15 दिन में सड़कों की मरम्मत का काम ठेकेदार को शुरू करना होगा। 15 दिन का समय बीतने के बाद जो ठेकेदार सड़क की मरम्मत नहीं करेंगे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
रवींद्र कुमार, डीएम बरेली

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

5 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

5 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

5 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

8 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

8 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

10 hours ago