Advertisement

home

DM ने की ग्राम प्रधानों/सचिवों,लेखपालों के साथ बैठक

  • जिला कृषि अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि…

बरेली । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज तहसील बहेड़ी के सभागार में डेंगू/मलेरिया की रोकथाम, पराली प्रबंधन आदि के बारे समस्त संबंधित विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारियों, ए0डी0ओ0 पंचायत, ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिवों, लेखपालों तथा एमओआईसी के साथ बैठक कर समीक्षा की। दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्राम प्रधानों से पूछा कि आप के क्षेत्र में वेस्ट डी कम्पोजर का वितरण हुआ है अथवा नहीं। जिस पर मिलीजुली प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि 15 दिन पूर्व ही जिला कृषि अधिकारी ने वेस्ट कम्पोजर बांटने के निर्देश दिये गये थे लेकिन अभी तक सभी लोगों को प्राप्त नहीं हुआ है। अतः जिला कृषि अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाये। जिलाधिकारी पूछा कि जो कार्बाइन हार्वेस्टर बिना एसएमएस (सुपर स्ट्रो मैनेजमेंट सिस्टम) के चलते मिलेंगे उन्हें सीज किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये कि इस क्षेत्र के सफाई कर्मीगण यदि कहीं अन्यत्र लगे हो तो उन्हें उनके तैनाती स्थल गांव में भेजा जाये। जो गांव डेंगू और मलेरिया से अधिक प्रभावित हैं वहां प्राथमिकता के आधार पर सफाई अभियान चलवाकर कार्य किया जाये।

जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे जनपद के अनुपात में पराली जलाने के सर्वाधिक केस बहेड़ी तहसील से ही आ रहे हैं जबकि आप सभी जानते हैं कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण होता है, जिससे बच्चों, वृद्धजनों, सांस व दमा के मरीजों को विशेष परेशानी होती है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

14 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

14 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

17 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

1 day ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago