Advertisement

home

वरुण गांधी ने सांसद नि​धि से पांच करोड़ के 91 कार्यों का किया ​​शिलान्यास।

  • गांधी स्टेडिएम में आयोजित हुआ ​शिलान्यास कार्यक्रम।
  • कार्यक्रम के बाद मरौरी के कई गांवों में की जनसभाएं

पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को पीलीभीत पहुंचे। खमरिया पुल पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद गांधी स्टेडियम में वरुण गांधी ने सांसद निधि से पांच करोड़ की लागत से होने वाले 91 कार्यों का शिलान्यास किया। जिसमें सीसी रोड, इंटर लॉकिंग, शमशान शेड, बारातघर आदि कार्य शामिल हैं। सांसद ने कहा कि विकास कार्यों पर सांसद निधि समय से पहले खर्च करने का रिकार्ड यूपी में पीलीभीत के नाम होगा।
शिलान्यास के बाद सांसद ने मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के खाग, सुंदरपुर, नवदिया कुर्रय्या, कुरैया, हटुआ विजुलियाई, कुठियारते, मुडैला, जैतपुर, अटकोना, अमखेड़ा, करनापुर, जार कल्लिया, नारायण ठेर, सिसइयां, सुकटिया आदि गांवों में जनसंवाद किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वह समझौते की नहीं बल्कि सिद्धांतों की रानीति करते हैं। वह उस राजनीति का हिस्सा बनेंगे जो अपनी चिंता न कर राष्ट्र की चिंता करे। राजनीति का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। लोगों के मन में अविश्वास पैदा हो रहा है कि राजनीति में जो लोग लालच के लिए आते है, न कि राष्ट्रीय निर्माण के लिए। वरूण बोले, वह नौजवान, महिला, बुजर्ग, किसान आदि की लड़ाई लड़ने के लिए राजनीति में आए हैं। कहा कि पीड़ितों की आवाज उठाने में उनको काफी नुकसान होता है, लेकिन वह अपने नुकसान की चिंता नहीं है। स्वतंत्रता सेनानियों का उदाहरण देते हुए कहा कि लोगों की भलाई के लिए जब स्वतत्रंता सेनानियों ने अपने बारे में नहीं सोचा तो वह क्यों पीछे रहे। सांसद ने कहा कि यहां पर वह आपकी बात करनेआए हैं। वह किसान, गरीब, मजदूरों की बात करने आए हैं। आ​खिर ऐसा क्यों है कि किसानों को समय पर गन्ना भुगतान नहीं होता है। सांसद बोले कि बच्चे परीक्षा की तैयारी करते हैं और पेपर देने जाते हैं, लेकिन इससे पहले ही पेपर लीक हो जाता है, इसका जिम्मेदार कौन है। उद्योगपतियों को आसानी से लोन मिल जाता है, लेकिन अगर कोई आम आदमी लोन लेने जाए तो नहीं मिलताहै,ऐसा क्यों आम, आदमी, अधिकारी या पुलिस से मिलने जाते हैं तो उनको दबकर अपनी बात रखनी होती है। यह तो अंग्रेजों के समय होता था, लेकिन आज यह सब हो रहा है। अगर यह सब प्रश्न नहीं उठाऊंगा तो लोगों के साथ गद्दारी होगी। अधिकांश लोग अच्छा-अच्छा बोलकर चुनाव में वोट ले लेते हैं और चुनाव जीतने के बाद बड़े-बड़े मकान बनवा लेते है। बड़ी-बड़ी गाड़ियों में चलते हैं। ऐसे लोगों ने अपनी हैसियत बना ली। यह भष्ट्राचार नहीं है तो क्या है। यह देशद्रोह से कम नहीं है। लेकिन वरुण गांधी के बारे कोई दुश्मन भी सवाल नहीं उठा सकता है। कोरोना कॉल में अपने बच्चे की एफडी तोड़कर लोगों के बच्चों की जान बचाई, उनका पेट भरा। शाम को सांसद ने शंकर सॉल्वेंट पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और जनसमस्याएं भी सुनीं।
शिलान्यास कार्यक्रम में सीडीओ व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे वहीं जनसंवाद कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से सांसद सचिव कमलकांत, अमितगंगवार, सूरज शुक्ला, रामनरेश वर्मा, बबलू वर्मा, बंटी मिश्रा, मनोज कटियार, निर्दोष गंगवार, राजेश गंगवार, गुड्डू गंगवार, डॉ ऋषिपाल, अमित मौर्या, सतीश पांडेय, भूपराम मौर्या, डॉ बाबूराम, रमेश लोधी, ठाकुर दास, प्रदीप वर्मा, मलखान सिंह, मिलन मिश्रा, सुमित मिश्रा, रामस्वरूप, रविंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप मिश्रा, अवतार सिंह, पवन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

4 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

5 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

5 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

7 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

7 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

9 hours ago