Advertisement

home

पशु तस्कर व पुलिस की हुई मुठभेड़, तस्कर घायल

बरेली। हाफिजगंज पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध तमंचों के अलावा गौ वध करने के औजार बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक शनिवार की सुबह 4 बजे चैकिंग के दौरान ग्रेम गांव के पास लाडपुर गौटिया मार्ग पर पीलीभीत बाईपास के पास एक संदिग्ध मोटर साईकिल आती दिखाई दी, जिसको चैकिंग के लिए रोका गया तो संदिग्ध बदमाशो ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ में जबाबी कार्यवाही में फायर किया गया जिससे एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी । आमने सामने की फायरिंग में आरक्षी हीरालाल राठी भी घायल हो गये।
पकडे गये बदमाशो ने पूछताछ पर अपना नाम सलीम नि0 ग्राम टोडीपुरा थाना टाण्डा जिला रामपुर व सलीम नि0 ग्राम दोलपुरी थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद बताया। पूछताछ के दौरान बताया 25 अक्टूबर को सुन्दरी गाँव में समीर कुन्जा व अन्य साथियों के साथ गौकशी की थी। तस्करों को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ,उप निरीक्षक मोहित चौधरी ,नवीन कुमार ,मुख्य आरक्षी विकास कुमार ,आरक्षी हीरालाल राठी टीम में शामिल रहे।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

13 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

14 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

16 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

1 day ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago