Advertisement

सपा विधायक शहजिल इस्लाम पर उनके कार चालक ने दर्ज कराई FIR

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली से भोजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम पर उनके कार चालक ने मारपीट, धमकी देने और एससी/ एसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई है. जीआरपी बरेली थाना पुलिस ने 323, 504 और एससी/ एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जीआरपी बरेली पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है. इससे पहले चालक ने एसएसपी कार्यालय में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी. लेकिन घटनास्थल जीआरपी का होने की वजह से कोतवाली पुलिस ने जीआरपी थाने में तहरीर देने को कहा था.

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर निवासी धर्मेन्द्र कुमार ने भोजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. विधायक का ड्राइवर करीब 4-5 महीने से उनकी कार चलाता था. 27 अक्टूबर को वह अवकाश पर था और रात 10 बजे फोन कर उसे बुलाया गया. उसे विधायक शहजिल इस्लाम को जंक्शन से लाने के लिए कहा गया. वह जंक्शन पर रात 11 बजे पहुंच गया, लेकिन ट्रेन लेट होने के कारण विधायक सुबह छह बजे पहुंचे।

आरोप है कि विधायक ने गाली देकर शीशा गंदा होने और गाड़ी साफ नहीं होने की बात कही. उसने कहा कि गाड़ी पूरी रात खड़ी रही इसलिए मिट्टी के कारण गंदी हो गई. अभी साफ कर देता हूं. साफ करने के लिए ड्राइवर ने कहा तो उसके बाद उसके साथ मारपीट शुरु कर दी गई. आरोप है कि विधायक ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए घर से उठवा लेने की भी धमकी दी. धमकी देने के बाद वह गाड़ी की चाबी लेकर खुद चलाकर ले गए. शनिवार को पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में पूरे मामले की शिकायत की थी. जिसके बाद अब रविवार को जीआरपी ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करके जांच पड़ताल शुरु कर दी है.

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

13 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

14 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

16 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

1 day ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago