Advertisement

home

आठ दिन से गायब युवक का झंडियों में शव मिलने से सनसनी ।

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे से आठ दिन पहले गायब हुये युवक का शव झांडियों में मिलने से सनसनी फैल गई।राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस का किया विरोध गुमसुदगी दर्ज नही करने का आरोप लगाते हुये नही उठाने दिया शव।एसपी ग्रामीण के आने पर शव पोस्टमार्टम को भेजा।बृजेश की मौत की खबर से घर मे मचा कोहराम।
जानकारी के मुताबिक,बृजेश पुत्र गंगा प्रसाद निवासी बसन्त बिहार कालोनी 22 अक्टूबर की शाम को घर से अपने ऑटो से अपनी ससुराल ग्राम सरकड़ा थाना फरीदपुर गया था। जिराको सूचना थाना पुलिस द्वारा दिनांक 23 तारीख को साढ़े 10 बजे पुलिस ने सूचना देकर बताया कि आपका ऑटो मीरापुर रोड पर खड़ा मिला है परन्तु उसमें को व्यक्ति नही है।पुलिस ऑटो थाने ले गई।मुकेश ने अपने भाई बृजेश शर्मा को
अपनी सारी रिश्तेदारियों में तलाश किया परन्तु उसका कहीं पता नहीं चला।28 अक्टूबर को भाई मुकेश शर्मा ने बृजेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने की पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज नही की।सोमवार को 9 बजे किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना कर बताया कि किसी व्यक्ति का शव रहेपुरा अंडर पास के पास झांडियो में लाश पड़ी है।पुलिस मौके पर पहुँच गई उन्होंने ऑटो बालों के घर सूचना देकर बुलाया।म्रतक के भाई ने कपड़ो से उसकी शिनाख्त की।उसकी मौत की खबर सुनकर कस्बे में सनसनी फैल गई।मोहल्ले की भीड़ मौके पर पहुँच गई,पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाना चाह रही लेकिन म्रतक के भाई मुकेश ने दरोगा व इंस्पेक्टर क्राइम गुमसुदगी दर्ज नही करने का आरोप लगाते हुये शव नही उठाने दिया।और दरोगा पर कार्यवाही की मांग करने लगे एसपी ग्रामीण मुकेश मिश्रा मौके पर पहुँच गये उनके आश्वासन पर परिजन मान गये।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

4 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

5 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

5 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

7 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

7 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

9 hours ago