Advertisement

home

सीएनजी प्लांट में गैस रिसाव, पांच मजदूर बेहोश, बिहार के एक युवक की मौत।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। बिथरी स्थित प्राइवेट सीएनजी प्लांट में गैस रिसाव हो गया। इसमें छह मजदूर बेहोश हो गए है। उपचार के दौरान बिहार के एक मजदूर की मौत हो गई। बेहोश हुए मजदूरों को बेहतर इलाज के आदेश दिए गए है।

प्लांट मालिक ने मजदूरों को कराया मेडिकल कॉलेज में भर्ती
बिथरी थाना क्षेत्र के भोजपुर रामनाथ गांव में एक प्राइवेट सीएनजी गैस प्लांट है। यहां मंगलवार रात गैस रिसाव से पांच मजदूर बेहोश हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। गैस रिसाव के चलते मचे हड़कंप के बीच प्लांट मालिक ने मजदूरों को आनन फानन में शहर के एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बिहार के जिला वैशाली के थाना वैशाली क्षेत्र के ग्राम फूलाल निवासी रिशु पुत्र शिव कुमार (20) की मौत हो गई। गैस रिसाव से बीमार पड़े अन्य मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क कर रही है। एसडीएम सदर, सीओ ने थाना पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है। बेहोश हुए मजदूर को बेहतर इलाज के आदेश दिए गए है। बिथरी इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

इन मजदूरों का चल रहा इलाज
मेडिकल कॉलेज में 22 साल के प्रिंस पुत्र अवधेश गोंड निवासी पिपरिच (गोरखपुर), 22 साल के आसिफ उर्फ आरिफ पुत्र ऑन मोहम्मद निवासी ग्राम भोजपुर बिथरी चैनपुर, इरशाद पुत्र सुल्तान बेग निवासी भगवतीपुर राजाराम बिथरी चैनपुर, 26 साल के शशिकांत पुत्र पप्पू कुमार निवासी ग्राम बनिया थाना सरैया मुजफ्फरपुर (बिहार) का उपचार चल रहा है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

4 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

4 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

4 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

6 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

7 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

9 hours ago