Advertisement

पुलिस की वर्दी पहनकर फोटो वायरल करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज और दोनों गिरफ्तार

नन्दकिशोर शर्मा@express views

बरेली।सिरौली थाना क्षेत्र और अलीगंज थाना क्षेत्र के इलाके में एक महिला इंस्पेक्टर और एक दरोगा की वर्दी पहनकर इलाके भर में घूमने की चर्चा के बाद दोनों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं ।जिसको लेकर दोनों थानों की पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए सक्रिय हो गई लेकिन दोनों इंस्पेक्टर और दरोगा गांव से फरार चल रहे हैं सिरौली थाना क्षेत्र के गांव मुगलपुर निवासी क्रांति तीन स्टार लगाकर वर्दी पहने हुए फोटो खिंचवा रही है, वहीं राजपुर गौटिया निवासी धनवीर दो स्टार लगाकर वर्दी पहनकर फोटो खिंचवा रहा हैं।


एक सप्ताह से दोनों बर्दी धारी महिला इंस्पेक्टर और दरोगा के फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए मंगलवार को दोनों फर्जी बर्दी धारी युवक व युवती पर प्राथमिक दर्ज कर ली है।
वही राजपुर गौटिया निवासी राकेश ने बताया कि वह वर्तमान में थाना अलीगंज में चौकीदार हूँ। मंगलवार को मैं अपने ग्राम राजपुर गौटिया में मौजूद था तो गांव व आसपास के व्यक्तियों द्वारा जानकारी हुई कि हमारे गांव का धनवीर व मुगलपुर निवासी क्रांति फर्जी तरीके से पुलिस की वर्दी पहन कर गांव में व आसपास के क्षेत्र में घूम रही हैं इन दोनों फर्जी वर्दी धारी इंस्पेक्टर व दरोगा के स्टार लगाकर क्षेत्र में घूम रहे हैं जिससे पुलिस की छवि खराब की जा रही है जिसकी शिकायत राकेश ने थाना अलीगंज में की है पुलिस ने दोनों फर्जी इंस्पेक्टर व दरोगा पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

थाना अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि चौकीदार की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है और उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

4 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

4 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

4 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

6 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

7 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

9 hours ago