Advertisement

Categories: home

14 साल की मंदबुद्धि लड़की से दरिंदगी, भीड़ ने आरोपी को मौके से पकड़ाकर पिटा, पोती कालिख

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। सिरौली क्षेत्र में 14 साल की नाबालिग मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादीशुदा आरोपी को घर के सदस्यों ने भीड़ के साथ पकड़ा लिए उसके बाद उसकी जमकर पिटाई की पकड़े गए आरोपी के मुंह पर कालिख पोती गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

नाबालिग जानवरों के लिए चारा डालने गई थी। वापस आते वक्त नाबालिग को रास्ते में दबंग ने तमंचा दिखाकर धमकी दी और उसे जबरदस्ती किराए के कमरे में खींच लिया। उसके साथ वहां रेप की वारदात को अंजाम दिया। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिवार के लोग ढूंढते हुए पड़ोसी के मकान के पास पहुंचे तो वहां पर कुछ आहट सुनाई दी जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजे को खुलवाया। तब अंदर की हालत देखकर परिवार के लोग दंग रह गए। लड़की नग्न हालत में मिली। जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इस बीच आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। आरोपी को भीड़ ने जमकर पिटाई की । उसके बाद मुंह काला करते हुए महिलाओं ने भी जमकर पिटाई की। सूचना पर सिरौली पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने नाबालिग की

माँ की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता की मां ने जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि उनकी 14 साल की बेटी बुधवार की शाम को लगभग 6:30 बजे जानवरों के लिए अपने घर से 50 मीटर की दुरी पर जानवरों को चारा डालने गई थी। रास्ते में दबंग ने पड़ोसी के घर में तमंचा दिखाते हुए धमकी दी और घर के अंदर खींच लिया। उसके बाद 45 साल के आरोपी सुशील गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच परिजनों को भनक लगी तो आरोपी को पकड़ लिया। जिसमें लड़की भी नग्न हालत में मिली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लड़की मानसिक रूप से कमजोर है और वह बोल नहीं पाती है।

वही इस मामले में एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि लड़की नाबालिग है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया उससे पूछताछ की जा रही है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

13 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

14 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

16 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

1 day ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago