बरेली।गोतस्करो और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ मे एक गो तस्कर के पैर मे गोली लगने घायल हो गया।जब कि उसके तीन साथी भागने मे सफल रहे।घायल गो तस्कर को पुलिस उपचार हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है।जानकारी के अनुसार भोजीपुरा इलाके के गांव भूड़ा के जंगल मे पुलिस को गोतस्करो के घूमने की सूचना मिली।सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह फोर्स को लेकर भूड़ा के जंगल मे आज शनिवार की सुवह तीन बजे पहुंच गए।पुलिस को देखते ही एक गो तस्कर ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।जबाबी कार्रवाई मे पुलिस ने भी गोली चलाई।पुलिस की गोली गो तस्कर मोहम्मद शरीफ के दाएं पैर घुटने के नीचे लगी।गोली लगने से शरीफ गिर गया।पुलिस उसे दबोच लिया। जबकि शरीफ के तीन साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए ।
पुलिस ने घायल गोतस्कर शरीफ निवासी भूड़ा थाना भोजीपुरा को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया है।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फरार साथियो मे सलीम कालिया,मोहम्मद नसीम,वसीम निवासी गण भूड़ा थाना भोजीपुरा मौके से भागने मे कामयाब रहे।शरीफ पास एक 315बोर का तमंचा,नाल मे फसा खोका व एक जिंदा कारतूस एवं मांस काटने के लोहे हथियार ओटा बरामद हुआ है।सभी तस्कर जंगली संरक्षित पशु का शिकार बनाने की फिराक मे थे।
शरीफ पर जान लेवा हमला आयुध अधिनियम, गोवध निवारण व सलीम कालिया पर चोरी,शस्त्र, अधिनियम, जानलेवा हमला,और समेत गोवध निवारण के आठ मुकदमे दर्ज हैं।वसीम पर मारपीट समेत गोवध के चार मुकदमे दर्ज हैं।जानलेवा हमला व शस्त्र अधिनियम, गोवध के मुकदमे दर्ज हैं।मुठभेड़ मे प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह के अलावा एस आई मोदी सिंह,अजीत सिंह व आरक्षी गण शामिल रहे।
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…
जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…