Advertisement

Categories: home

अष्टम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में कराया योगाभ्यास व निकाली बाइक रैली ।

बरेली।आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि की स्मृति में धनतेरस पर्व को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस वर्ष इसी श्रंखला में आयुर्वेद को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अपनाने हेतु क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बरेली डॉक्टर अमरदीप सिंह नायक के दिशानिर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के साथ साथ विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सौरभ दुबे एडीएम सिटी को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी बरेली ने पुष्पगुच्छ व तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया।

एडीएम सिटी ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।बाइक रैली प्रमुख चौराहों से गुजरती हुई गांधी उद्यान पर समाप्त हुई।
इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग के समस्त चिकित्सा अधिकारियों कर्मचारियों पैरामेडिकल स्टाफ चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
जिले के वरिष्ठ चिकित्षको सामाजिक संगठनों के साथ साथ डॉक्टर अब्बास अली क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी बरेली डॉक्टर रामदास डॉक्टर अजयपाल सिंह डॉक्टर अभिषेक सिंह डॉक्टर मनोज कुमार डॉक्टर विश्वजीत कुमार त्रिपाठी डॉक्टर योगेंद्र सिंह डॉक्टर श्रद्धा पाठक डॉक्टर विवेक मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।
सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हैल्थ वेलनेस सेंटर में कार्यरत योग प्रशिक्षक साथियों ने हर्षोल्लास के साथ बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया जिसमें कार्यक्रम सह संयोजक विभाकर उपाध्याय,सुनीत मिश्रा,राजवीर शर्मा,शालिनी मिश्रा,अनिरुद्ध मिश्रा,पुरुषोत्तम कुमार का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बरेली डॉक्टर अमर दीप सिंह नायक ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

4 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

4 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

4 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

6 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

7 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

9 hours ago