Advertisement

home

आईएमसी फिलिस्तीन बच्चों और महिलाओं की मौत पर 17 नवंबर को करेगी प्रार्थना सभा

नन्दकिशोर शर्मा@express views

बरेली । इजराइल का समर्थन वही लोग कर रहे हैं जिन्होंने आजादी की लड़ाई में कोई भाग नहीं लिया।
बरेली इत्यहादे मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रज़ा खाँ ने आज अपने निवास पर प्रेस वार्ता में यह घोषणा की 17 नवंबर को इस्लामिया मैदान में फिलीस्तीन बच्चों और औरतें की मौत पर जो इजरायल द्वारा बम गिराए जाने से मारे गए हैं पर एक विशेष प्रार्थना सभा और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा । उन्होंने कहा कि हम शांतिप्रिय लोग हैं दीपावली का पर्व है खुशियों का पर्व है इसमें गम और मौत की बात करना जायज नहीं है इसलिए हमने दीवाली के बाद इस कार्यक्रम को रखा है 17 नवंबर शुक्रवार के दिन इस्लामिया मैदान में फिलिस्तीन के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वह अपने घरों में रहकर ही कुरान पाक का पाठ करें और तस्वीर पढ़ें और मारे गए लोगों कोसबाब पहुंचाएं और मस्जिद अक्सा की हिफाजत के लिए दुआ करें मौलाना तौकीर रज़ा खान ने कहा कि भारत हमेशा फिलिस्तीन का समर्थन करता रहा है लेकिन भारत के प्रधानमंत्री ने अपना थोड़ा रुख बदला है उन्होंने वहां फिलिस्तीन में दवाइयां भेजी है तो मैं उसके लिए उनका शुक्रगुजार हूं लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि भारत सरकार का जो अपना स्टैंड फिलिस्तीन के समर्थन में रहा है वही रहना चाहिए गोदी मीडिया को लेते कहा कि उनको हमास दिखाई दे रहा है इजरायल द्वारा मासूम बच्चों और औरतों और अस्पतालों पर बम गिराकर मारा जा रहा है यह दिखाई नहीं दे रहा है यूक्रेन का युद्ध मीडिया में छाया रहा लेकिन फलस्तीनों की लड़ाई और इजराइल का अत्याचार किसी मीडिया को नहीं दिखाई दिया गोदी मीडिया को अत्याचार और जुल्म दिखाई नहीं दे रहा है न्याय का मामला होना चाहिए एकतरफा रिपोर्टिंग करना सही नहीं है । हमने 29 तारीख को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रोग्राम रखा था जिसको भारत सरकार ने इसकी परमिशन रद्द कर दी हमने कहा चलो कोई बात नहीं हम शांतिप्रिय लोग हैं दिवाली बाद अपना कार्यक्रम कर लेंगे अब 17 नवंबर को बरेली में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है उसके बाद अगली सभा हमारी दिल्ली में होगी और फिलीस्तीन के समर्थन में और इजरायल के विरोध में यह सभा की जा रही है इसराइल बम गिराये जा रहा है लेकिन कोई मुल्क उसका विरोध नहीं कर रहा है यह बड़ी अफसोसनाक बात है इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम न्याय पसंद और इंसाफ पसंद लोग हैं और शांतिप्रिय लोग हैं तो हम कोई भी ऐसा काम नहीं करेंगे जिससे शांति व्यवस्था को खतरा हो।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

12 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

13 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

15 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

23 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago