Advertisement

home

प्रकृति नाडी परीक्षण शिविर का सफल आयोजन।

बरेली।(विभाकर उपाध्याय)।अष्टम राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विभिन्न आयोजनों की श्रंखला में सोमवार को विकास भवन बरेली में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बरेली डा० अमरदीप सिंह नायक के नेतृत्व में आयुर्वेद विभाग के द्वारा प्रकृति नाड़ी परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया I शिविर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी बरेली जगप्रवेश (आईएएस) के द्वारा फीता काट कर किया गया।

प्रकृति नाडी परीक्षण शिविर का आयोजन 2 बजे तक निःशुल्क लगाया गया है, जिसमें वात, पित्त, कफ जनित बीमारियों का आयुर्वेदिक तरीके से नाड़ी परीक्षण के द्वारा आम जनमानस के रोगों का परीक्षण किया गया एवं उन रोगों के निवारण, उपचार एवं उचित आहार-विहार की जानकारी दी गई ।

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर योगेंद्र सिंह प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मेहतर पुर करोड़ ने बताया समय समय पर विभाग द्वारा ऐसे जन जागरुकता शिविरों का सफल आयोजन होता रहा है।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवम् यूनानी अधिकारी डा०अमरदीप सिंह नायक ने शिविर के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताया व आगंतुकों से अपील की आयुर्वेद अमृत है इसको अपनाएं।

शिविर का संचालन डॉ शैलेन्द्र सिंह, डॉ योगेन्द्र सिंह, डॉ मनोज कुमार, डॉ नेहा मिश्रा, डॉ शालिनी कौशिक के द्वारा किया गया।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

3 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

3 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

3 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

6 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

6 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

8 hours ago