Advertisement

20440 नए मतदाता बने, 9774 सूची से हटे।

नन्दकिशोर शर्मा@express views

बरेली । युवाओं को वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए चार और पांच नवंबर को सभी पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए थे। 20440 लोगों ने मतदाता बनने के लिए फार्म जमा किए। इनमें 18 से 19 साल के 9570 युवा हैं। महिलाओं ने भी वोटर बनने में रुचि दिखाई है। 9105 वोटर बनने के आवेदन महिलाओं के हैं।

चार और पांच नवंबर को बरेली के सभी 3492 पोलिंग बूथों पर मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए विशेष कैंप लगाए थे। बीएलओ की तैनाती की गई थी। अधिकारियों को पोलिंग बूथों की मॉनीटरिंग की गई थी। हालांकि ग्रामीण इलाकों में शहरी क्षेत्र के मुकाबले मतदाताओं ने अधिक रुचि दिखाई। 9774 मतदाताओं को वोटर लिस्ट से हटा दिया गया। इनमें 6185 मतदाताओं की मौत हो गई, जबकि 2092 मतदाता दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो गए। 1497 मतदाता डुप्लीकेट पाए गए।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

3 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

3 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

3 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

6 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

6 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

8 hours ago