Advertisement

home

शादी में बाइक ना मिली तो बारात वापस ले गया दूल्हा बगैर दुल्हन के लौटी।

बरेली ।थाना सिरौली कस्बे में एक पिता ने गरीबी के चलते बेटी की शादी में बाइक फ्रिज और कूलर कोट पेंट नही दिया तो दूल्हा बरात सहित अपने घर वापस लौट गया।
बारात वापस लौटने पर दुल्हन और दुल्हन के परिवार मायूस हो गया। पीड़ित परिवार ने थाना सिरौली पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल बरेली के कस्बा सिरौली के मोहल्ला प्यास की रहने वाली जरीना बेगम ने थाना सिरौली पुलिस लिखित शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी जिला रामपुर के शाहबाद आमिर से तय की थी तय समय के अनुसार सिरौली में बारात आई हुई थी बैंड बाजा भी बजा लड़की पक्ष ने बारातियों की जमकर खातिरदारी भी की इसके बाद शादी की रस्म शुरू हुई आरोप है कि दूल्हे के पिता ने दहेज का सामान देखने पहुंचा जिसमें सामान में बाइक,फ्रिज,कूलर कोर्ट पैंट ना दिखाने पर दूल्हे का पिता आग बबूला हो गया और लड़की पक्ष के साथ कहा सुनी करने लगा इसी दौरान आरोप कि इसी दौरान दूल्हा पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों के साथ जमकर मारपीट की लड़की पक्ष के लोग हाथ जोड़कर बार बार मन्नते करते रहे लेकिन दूल्हे पक्ष के लोग नहीं माने वह लड़कियों के साथ मारपीट करते हुए अभद्रता की और रात में ही अपनी पूरी बारात के साथ बिना दुल्हन के ही घर लौट गए दुल्हन की मां ने थाना सिरौली पुलिस को शिकायती पत्र देकर दूल्हा पक्ष पर कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

11 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

12 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

14 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

23 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago