Advertisement

20 नवम्बर तक क्रिटिकल व वनरेबिल बूथों का चिंहाकन करते हुये सूची उपलब्ध कराए।

बरेली । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों के संबंध में व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु एक आवश्यक बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारीगण को निर्देश दिये कि वह अपने बूथों का भ्रमण कर 20 नवम्बर तक क्रिटिकल व वनरेबिल बूथों का चिंहाकन करते हुये सूची उपलब्ध करा दें, जिससे निर्वाचन आयोग को ससमय भेजी जा सकें। उन्होंने कहा कि बूथों का चिंहाकन ग्राम लेवल रिपोर्ट के अनुसार ही हो, ऐसा जरूरी नहीं है कि जो बूथ विगत चुनावों में क्रिटिकल व वनरेबिल रहे हों वो इस बार भी क्रिटिकल व वनरेबिल हों। उन्होंने निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने एवं अभी से ही आपराधिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने दीपावली के त्यौहार के दृष्टिगत व अन्य जनपदों में हुई आगजनी व विस्फोटक घटनाओं के क्रम में निर्देश दिये कि पटाखों की दुकानें व उनका भण्डारण आबादी वाले क्षेत्रों में ना हो और ना ही ऐसी दुकानें ज्वलनशील पदार्थों वाले अस्थान (पेट्रोल पम्प, गैस एजेंसी, होटल आदि) के पास ना हो, इसका निरीक्षण कर लें और ऐसी दुकानों का स्थान परिवर्तन होने तक लाइसेंस निरस्त किया जाये।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारीगण को निर्देश दिये कि अपने क्षेत्र स्थित फायर स्टेशनों का भ्रमण कर उनके संचालन व सक्रियता की जांच कर लें। आगजनी को लेकर सावधानी बरतने हेतु गांव स्तर पर भी जागरूकता फैलायी जाये तथा जनपद में स्थित गौशालाओं में नियुक्त केयर टेकर दीपावली पर अनिवार्य रूप से गौशालाओं पर ही रहें।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान, एसपी यातायात राम मोहन सिंह, एसपी सिटी राहुल भाटी, एसपी ग्रामीण मुकेश चन्द्र मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश, अपर जिलाधिकारी(वि/रा) संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, नगर मजिस्ट्रेट रेनू सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी/पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

2 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

2 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

5 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

5 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

7 hours ago

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

23 hours ago