Advertisement

Categories: home

अष्टम आयुर्वेद दिवस पर चिकित्सा शिविरों का आयोजन।

बरेली।अष्टम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद की थीम पर आयुष मंत्री दया शंकर मिश्र दयालु के कुशल नेतृत्व में प्रमुख सचिव आयुष श्रीमती लीना जौहरी विशेष सचिव आयुष श्री हरिकेश चौरसिया मिशन निदेशक महेन्द्र वर्मा उ०प्र० राज्य आयुष सोसाइटी तथा निदेशक आयुर्वेद सेवाएं प्रो प्रकाश चंद्र सक्सेना के निर्देशानुसार पूरे उत्तर प्रदेश में आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
इसी श्रंखला में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवम् यूनानी अधिकारी बरेली डा०अमर दीप सिंह नायक के नेतृत्व में आयुर्वेद को बढ़ावा देने व जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश से जिले के आयुर्वेदिक अस्पतालों के द्वारा ग्रामीण अंचलों के इंटर कॉलेजों व अन्य विद्यालयों में चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए।जिसमे प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व इंचार्ज फार्मासिस्ट ने आयुर्वेद के विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिए।
छात्र छात्राओं को आयुर्वेद विज्ञान की दैनिक जीवन में उपयोगिता बताई गई।जिले के विभिन्न विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता स्लोगन नुक्कड़ नाटक आदि प्रतियोगिताएं भी संपन्न करवाई गई।
आयुर्वेद एवम् योग विद्या को जनमानस तक पहुंचाने के लिए विभिन्न औषधियों के गुणों वाले पंपलेट्स भी बांटे गए।
इंटर कॉलेजों में आयोजित चिकित्सा शिविरों में डा० रामदास ,डा० मनोज कुमार, डा० अजय पाल, डा० अभिषेक सिंह, डा० योगेंद्र सिंह, डा० विवेक, डा० विश्वजीत, डा० सोनी ,डा० सोनल, डा० नेहा ,डा० तपिश, डा० जय प्रकाश ,डा० अंबरीश, का विशेष योगदान रहा।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

3 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

3 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

3 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

6 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

6 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

8 hours ago