Advertisement

Categories: home

बरेली: ट्रक पर चढ़ा युवक…चालक ने कर दिया बैक, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली, मीरगंज थाना क्षेत्र में लकड़ी की कुट्टी से लदे ट्रक को तिरपाल से ढंकते समय चालक ने अचानक ट्रक को बैक कर दिया, जिससे ट्रक पर चढ़ा युवक 11 हजार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया।

जिसे आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जबकि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मीरगंज थाना क्षेत्र में लभारी पुलिस चौकी के पास रामपुर जिले के मिलक निवासी वसीम और मोहम्मद मियां की लकड़ी और लकड़ी की कुट्टी की टाल है। जहां मीरगंज निवासी अमित मजदूरी का काम करता था। वहीं बीती देर रात करीब एक बजे टाल के मुंशी के कहने पर अमित लकड़ी की कुट्टी से लदे ट्रक को तिरपाल डालकर ढंक रहा था।

तभी अचानक चालक ने ट्रक को बैक कर दिया, जिससे अमित पास से जा रहे 11 हजार की हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। इस दौरान आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Express views

Recent Posts

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

2 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

2 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

5 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

5 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

7 hours ago

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

23 hours ago