Advertisement

Categories: home

धूमधाम से मनाया गया आयुर्वेद दिवस।

बरेली।आयुष मंत्री डा० दया शंकर मिश्र दयालु के कुशल नेतृत्व में प्रमुख सचिव ‘आयुष लीना जौहरी , विशेष सचिव ‘आयुष हरिकेश चौरसिया . उत्तर प्रदेश आयुष सोसाइटी के मिशन निदेशक महेन्द्र वर्मा तथा निदेशक, आयुर्वेद सेवायें प्रो० प्रकाश चन्द्र सक्सेना के निर्देशानुसार क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बरेली डा० अमरदीप सिंह नायक के मार्ग दर्शन में अष्टम राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2023 की थीम हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद” की श्रृंखला में शुक्रवार को आयुर्वेद के सभी चिकित्सालयों एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय बरेली में बड़े धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बरेली ने बताया कि सभी कार्यक्रम पिछले एक सप्ताह से सभी चिकित्सालयों में बड़े उल्लास से मनाया जा रहा है जिसमें पहले दिन विशाल बाईक रैली का आयोजन किया गया फिर विकास भवन में नाडी परीक्षण चिकित्सा शिविर, आयुष ग्राम दौली रघुवर दयाल में किसानो के लिए संगोष्ठी तथा औषधिय पौधों की खेती के बारे में बताया गया चिकित्साधिकारियों के द्वारा स्कूलों में जाकर आयुर्वेद के बारे में छात्रों को जानकारी दी गयी इसी कम में नीमा भवन बरेली में आयुर्वेदिक चिकित्ताको की एक संगोष्ठी आयोजित की गयी जिसमें चिकित्सको ने आयुर्वेद के प्रति अपनी अपनी जानकारी व्यक्त की और आज सभी चिकित्सालयों में श्री धन्वन्तरी पूजन एवं औषधिय पौधो का वितरण किया गया एवं कार्यालय में भगवान धन्वन्तरी के चित्र पर माल्यार्पण कर हवन किया गया हवन में डा० मनोज कुमार ने भगवान धन्वन्तरी जी के बारे में व्याख्यान दिया इस अवसर पर डा० विश्वजीत त्रिपाठी, चिकित्साधिकारी संजीव कुमार शर्मा फार्मेसिस्ट एवं कार्यलय के सुनील कुमार, वरिष्ठ सहायक उर्मिला देवी, अरविन्द कुमार कनिष्ठ सहायक, विजय कुमार रावत आदि की गरिमामय उपस्थिति रही ।

Express views

Recent Posts

मेयर डॉ. उमेश गौतम को जान से मारने की मिली धमकी,FIR दर्ज

बरेली। उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल के अध्यक्ष और बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम को…

2 hours ago

भाई दूज पर पत्नी को लेने गए युवक की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

16 hours ago

पीलीभीत में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का मामला दर्ज

​ बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर…

18 hours ago

शराब के नशे में तालाब में डूबा चौकीदार! सुबह पानी में उतराता मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

बरेली । अलीगंज-सिरौली रोड पर सत्तारनगर मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…

2 days ago

​तेंदुए के हमले में बाल-बाल बचा युवक, सीने पर पड़े पंजों के निशान

​बरखेड़ा। ससुराल आए एक युवक पर बुधवार रात गांव के बाहर रास्ते में किसी जंगली…

2 days ago

शराब पीने से रोकने पर लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गुलड़ा में शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के…

2 days ago