Advertisement

Categories: home

1188 ग्राम पंचायतों में लागू होगा मेरठ माॅडल,खुलेंगी ई-लाइब्रेरी।

नन्दकिशोर शर्मा@express views

बरेली : जिले में सभी ग्राम पंचायतों में ई-लाइब्रेरी शुरू होंगी। जिला पंचायत राज विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। मेरठ मॉडल की तर्ज पर ग्राम पंचायतों में ई-लाइब्रेरी खुलने से बच्चों समेत इच्छुक लोग भी पढ़ाई कर सकेंगे। विभाग को शासन से बजट का इंतजार है।
दो महीने पहले जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार तेलगांना हुए थे। शासन ने उन्हें वहां के माहौल को समझने के लिए भेजा था, जहां पर बच्चे ई-लाइब्रेरी में पढ़ाई करते हैं। वहां से आने के बाद वह इस पर लंबे समय से विचार विमर्श कर रहे हैं। इस तरह की व्यवस्था अभी सिर्फ यूपी में मेरठ में चल रही है। अब मेरठ मॉडल की तर्ज पर जिले में भी ई-लाइब्रेरी को खोलने की तैयारी है।
शासन की ओर से डीपीआरओ को ई-लाइब्रेरी विकसित करने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं। योजना के मुताबिक पहले यह व्यवस्था कुछ ग्राम पंचायतों में शुरू होगी। इसके बाद धीरे-धीरे पूरे जिले में लागू किया जाएगा।
इसमें किन-किन चीजों की जरूरतें पड़ेंगी,
क्या व्यवस्थाएं होनी चाहिए, एक लाइब्रेरी को विकसित करने में कितना खर्च आएगा, आदि बिंदुओं को लेकर रूपरेखा विभाग की ओर से तैयार की जा रही है। शासन से इसके लिए बजट की डिमांड भी की गई है।
अभी सिर्फ भरतौल में है ई-लाइब्रेरी:
जिले की 100 से अधिक ग्राम पंचायतों में अभी लाइब्रेरी संचालित हैं, लेकिन ई-लाइब्रेरी सिर्फ भरतौल गांव में ही है। इस ई-लाइब्रेरी में पांच कप्यूटर लगे हैं। किताबें भी रखी हैं, जहां पर गांव के विद्यार्थी और ग्रामीण ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। बताया कि जहां लाइब्रेरी संचालित हैं, वहां पर कंप्यूटरीकरण होगा, जिससे बच्चे गांव में ही ऑनलाइन पढ़ाई कर सकें।

जिले में ई-लाइब्रेरी खोलने पर विचार-विमर्श चल रहा है। शासन से बजट मिलते ही कार्य योजना अनुसार ई-लाइब्रेरी विकसित की जाएंगी। पहले कुछ ग्राम पंचायतों में ही यह व्यवस्था शुरू होगी।
धर्मेंद्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी बरेली

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

11 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

12 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

14 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

23 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago