Advertisement

Categories: home

पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली ।थाना सिरौली क्षेत्र के ग्राम दलीपुर में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी।
दलीपुर निवासी रामेश्वर मौर्य ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और खुद फांसी पर झूल गया जिसे पड़ोसियों की मदद से फांसी से उतारा गया वह जिला अस्पताल के लिए भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला सीमा के मायके वालों ने पति रामेश्वर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए थाना सिरौली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। मायके वालों ने बताया की रामेश्वर अपनी पत्नी सीमा को आए दिन मारता पीटता था सीमा को प्रताड़ित करता था मृतक के दो पुत्र हैं बड़े पुत्र की उम्र 5 बर्ष ब छोटे पुत्र की उम्र 3 बर्ष है। सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि रामेश्वर और सीमा कल नानकमत्ता से ही घर पहुंचे थे किसी बात को लेकर हुए विवाद में रामेश्वर ने अपनी पत्नी सीमा के गर्दन पर धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया जिसकी सूचना सीमा के मायके वालों को मिली तो वो दलीपुर पहुंच गए और पाया कि सीमा की धारदार हथियार से उसकी गर्दन काट दी और पीठ पर धारदार हथियार से प्रहार किया और मौके पर मौत हो गई और खुद भी फांसी पर झूल गया पड़ोसियों की मदद से रामेश्वर को फांसी के फंदे से उतारा गया इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया जहां डॉक्टरों ने रामेश्वर को भी मृत घोषित कर दिया सूचना पर थाना सिरौली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार क्षेत्राधिकारी आंवला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली एसपी सिटी एसपी देहात ब फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और मौके पर जांच पड़ताल की थाना सिरौली पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।दोनों परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Express views

Recent Posts

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

3 hours ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

5 hours ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

5 hours ago

थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें पहुंचीं, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…

1 day ago

छत पर कपड़े सुखाने गई बीए छात्रा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, गंभीर रूप से झुलसी

बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…

1 day ago

भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…

1 day ago