रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली। रामपुर हाइवे पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नल नगरिया-धनेटा फाटक के बीच हुआ हादसा
मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव पोंचा खुर्द निवासी परमानंद ने बताया कि उनका भाई नेत्रपाल (22) पुत्र बद्री प्रसाद खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार की देर रात वह बाइक से मिर्जापुर गांव गया था। वापस लौटते समय नल नगरिया और धनेटा फाटक के बीच में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत की गई। राहगीरों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी।
अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पर शव की शिनाख्त की। मृतक की पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस ने बताया कि हाइवे के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…
पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…