Advertisement

Categories: home

जल आकाश कंपनी के गोदाम में हुई डकैती का खुलासा, आठ बदमाश गिरफ्तार, चार फरार

रिपोर्ट: नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र में तिलियापुर-परधौली रोड पर स्थित जल आकाश कंपनी के गोदाम पर गुरुवार रात दर्जन भर हथियार बंद बदमाशों ने दो चौकीदार को बंधक बनाकर डकैती का विरोध करने पर मारपीट की थी वहीं डकैत यहां से लाखों रुपए का लोहे का माल एक लोडर वाहन में लादकर फरार हो गए थे।

चौकीदार राज खां निवासी तिलियापुर व तुलाराम निवासी गांव ब्योधा शेरगढ़ ने किसी तरह अपने आप को खोलकर मामले की जानकारी सुपरवाइजर को दी थी। वहीं एसपी सिटी ने आज घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि डकैती की घटना को अंजाम देने वाले आठ बदमाश वण्डिया नहर की पुलिया के पास जा रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने आयशर कैंटर, एक पिकअप गाड़ी, लूटे गए शटरिंग आदि समान बरामद किया है पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम मोहम्मदीन पुत्र अब्दुल गनी, ताहिर पुत्र निसार, मुनाजिर पुत्र इकबाल, सलमान पुत्र नवी हसन, गुड्डू पुत्र भूरा, वकील पुत्र शाहिद, साजिद पुत्र लियाकत, इरफान पुत्र इकरार बताया वहीं इनके चार साथी फरार हैं पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Express views

Recent Posts

HRP डिग्री कॉलेज में भव्य विदाई समारोह, खुशी तिवारी बनीं मिस फेयरवेल व नदीम राजा बने मिस्टर फेयरवेल

बरखेड़ा,पीलीभीत।हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य…

1 day ago

गुरु गोरखनाथ मंदिर में चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ दबोचा

बरखेड़ा,पीलीभीत। क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अमखिरिया स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात…

2 days ago

मेला देखने गई किशोरी लापता, मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

  बरखेड़ा पीलीभीत।क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामले में  पीड़िता की…

2 days ago

खेत में यूकिलिप्टस के पेड़ से लटका मिला बीएससी एग्रीकल्चर छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

बरखेड़ा (पीलीभीत)। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव भैसहा ग्वालपुर में शुक्रवार शाम एक 22 वर्षीय…

2 days ago

इतिहास संकलन समिति की प्रांतीय बैठक संपन्न, 11 अगस्त को होगा नई कार्यकारिणी का चुनाव

लखनऊ। इतिहास संकलन समिति, अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक शुक्रवार 31 जुलाई को संपन्न हुई।…

2 days ago

सावन की पहली कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली-मुरादाबाद मंडल की संयुक्त बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बरेली। आज से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। भगवान शिव के इस…

2 days ago