Advertisement

Categories: home

सनसनीखेज वारदात: 35 वर्षीय महिला की हत्या, पुआल में रख शव को जलाया।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। शाही थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। इलाके में शनिवार रात 35 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसे पुआल में रखकर जला दिया गया। रविवार की सुबह गांव के लोग जब खेतों की तरफ गए तो पुआल में महिला की लाश जलती दिखी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजली लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक महिला का फ़ाइल चित्र

मृतक महिला शाही क्षेत्र के गांव खेऊ की गौटिया की रहने वाली थी। उसके पति ने बताया कि पत्नी शनिवार रात बच्चों के साथ सोई। आधी रात जब उसकी नींद टूटी तो पत्नी घर में नहीं थी। उसने घर और आसपास तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला, फिर परिजनों के साथ खोजबीन करने लगा। रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर पुआल में महिला की लाश जलने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पति ने उसकी शिनाख्त की

घटना की सूचना पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि महिला के गांव निवासी युवक से अवैध संबंध थे। पति इसका विरोध कर रहा था। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। उधर, महिला की जिस तरीके से हत्या की गई है, उससे हर कोई स्तब्ध है। बता दें कि महिला के चार बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी है। उसकी उम्र 11 साल है। बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है। 

Express views

Recent Posts

प्रेमिका को घर में रखने की जिद पर हंगामा,पति ने पत्नी को पीटा, खुदकुशी की कोशिश के बाद कपड़ों में लगाई आग

बरखेड़ा (पीलीभीत)। क्षेत्र के पैनिया रामकिशन गाँव में एक युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया…

12 hours ago

​पीलीभीत: कार में बैठकर चोरी की योजना बना रहे 4 शातिर चोर गिरफ्तार अवैध तलवार व औजार बरामद

​ 1000-1000 रुपये के भाड़े पर बुलाए गए थे बाहरी अपराधी हाईवे पर ट्रकों की…

17 hours ago

घरेलू विवाद के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला अंसारी निवासी एवं हुसैनी मस्जिद के मुअज्जीन (देखभालकर्ता) अब्दुल…

19 hours ago

पानी से हड़कम्प,एक बच्चा सहित 2 डूबे

बरेली। आंवला तहसील क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर पानी में डूबने की दो दर्दनाक…

20 hours ago

सरकारी जमीनों पर कब्जों के खिलाफ मंगलवार को तहसील में धरना देगी हिन्दू महासभा

भूमाफियाओं को संरक्षण दे रहा जिला प्रशासन:अखिल भारत हिन्दू महासभा पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा…

22 hours ago

कांवड़ यात्रा को लेकर डीआईजी ने दिए अहम निर्देश, चार जिलों की होगी एकीकृत निगरानी

बरेली। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न…

2 days ago