Advertisement

Categories: home

छेड़खानी के आरोपी स्कूल संचालक को पुलिस नही कर सकी गिरफ्तार।

पीलीभीत। अध्यापिका को अपने चंगुल में फंसाकर हवस का शिकार बनाने के प्रयास में छेड़खानी करने का आरोपी स्कूल संचालक पुलिस स्टेशन से फरार हो गया और पुलिस अभी तक उसकी तलाश करने में असफल है। पीड़िता का आरोप है कि स्कूल संचालक अपने आशिक मिजाज को लेकर पूर्व में भी कई अध्यापिकाओं का शोषण कर चुका है।
कोतवाली पूरनपुर पुलिस ने क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल संचालक विजय राव पुत्र हरी शरण राव को स्कूल में कार्यरत अध्यापिका के साथ यौन संबंध स्थापित करने की नियत से उसके साथ छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। नाश्ता करने के बहाने आरोपी पुलिस स्टेशन से बाहर निकला और मौका देखकर फुर्र हो गया। पूरनपुर पुलिस अभी तक पुलिस स्टेशन से फरार हुए आरोपी विजय राव को गिरफ्तार करने में असफल है। बताते चलें कि निजी स्कूल के अध्यक्ष गुरदेव सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी गुलड़िया भूपसिंह ने अपने स्कूल का संचालन करने का जिम्मा ग्राम बमनपुरी, थाना सितारगंज जिला उधमसिंह नगर निवासी विजयराव पुत्र हरीशरण राव को दिया था। विजयराव ने संचालक का पदभार संभालते ही स्कूल में कार्यरत अध्यापिकाओं पर आशिक मिजाजी दिखाना शुरू कर दी। संचालक के उत्पीड़न से तंग आकर कई अध्यापिकाओं ने स्कूल से नौकरी छोड़ दी,लेकिन विजयराव की हरकतें कम नहीं हुई और न ही महिला स्टाफ के साथ उसके बर्ताव में कोई बदलाव आया। 5 नवंबर को स्कूल की एक अध्यापिका ने विजय राव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में आरोप है कि स्कूल संचालक विजयराव अध्यापिका पर गलत नियत रखता था और छुट्टी के बाद विजय राव ने अध्यापिका को जवरदस्ती पकड़ लिया और अश्लील हरकत कर छेड़खानी की। विजयराव ने घटना के बारे में किसी से शिकायत करने पर अध्यापिका को स्कूल से निकालने की धमकी दी।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

10 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

11 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

13 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

21 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago