Advertisement

home

लकवाग्रस्त लेखपाल की राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति

पीलीभीत। वर्ष 2022-23 में उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष पोषक संवर्गों से राजस्व निरीक्षक पद पर प्रोन्नति हेतु चयन समिति की संस्तुतियों के आधार पर लेखपाल, संग्रह अमीन एवं भू-अर्जन अमीन को राजस्व निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया है। प्रोन्नत सूची में एक ऐसे लेखपाल का नाम शामिल है जोकि वर्षो से लकवाग्रस्त है।सूत्रों की माने तो चयन समिति ने निज स्वार्थ सिद्ध करते हुए लकवाग्रस्त लेखपाल को अनुचित लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से जानबूझकर पदोन्नति हेतु संस्तुति की है।
विदित हो कि वर्ष 2022-23 में उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष 15 सितंबर 2023 के जारी प्रोन्नत आदेश संख्या संख्या: 3584/4-35 एफ / 2022 (3) के पृष्ठ 13 में वर्णित क्रमांक 515 पर राजेश कुमार पुत्र प्यारे लाल जनपद पीलीभीत को पोषक संवर्ग लेखपाल से राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है, जबकि राजेश कुमार पुत्र प्यारे लाल विगत 2 वर्षों से अधिक समय से लकवाग्रस्त हैं और शासकीय एवं निजी कार्य करने सहित चलने फिरने तक में पूर्ण रूप से अक्षम हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक चयन समिति ने राजेश कुमार की अनिवार्य सेवानिवृत की संस्तुति करने की बजाए निज स्वार्थ सिद्ध करके उन्हे अनुचित लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से उनके शासकीय कार्य करने की अक्षमता के तथ्यों को जानबूझकर छुपाते हुए पदोन्नति हेतु संस्तुति की गई है। इतना ही नही संबंधित अधिकारी एवं पटल सहायक द्वारा निज स्वार्थपूर्ति कर विगत वर्षों से राजेश कुमार का लगातार गलत तरीके से वेतन निर्गत करके लाखों की आर्थिक शासकीय क्षति को भी अंजाम दिया गया है। मामले की शिकायत राजस्व परिषद के अध्यक्ष से की गई है।

Express views

Recent Posts

घरेलू विवाद के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला अंसारी निवासी एवं हुसैनी मस्जिद के मुअज्जीन (देखभालकर्ता) अब्दुल…

3 hours ago

पानी से हड़कम्प,एक बच्चा सहित 2 डूबे

बरेली। आंवला तहसील क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर पानी में डूबने की दो दर्दनाक…

5 hours ago

सरकारी जमीनों पर कब्जों के खिलाफ मंगलवार को तहसील में धरना देगी हिन्दू महासभा

भूमाफियाओं को संरक्षण दे रहा जिला प्रशासन:अखिल भारत हिन्दू महासभा पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा…

7 hours ago

कांवड़ यात्रा को लेकर डीआईजी ने दिए अहम निर्देश, चार जिलों की होगी एकीकृत निगरानी

बरेली। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न…

21 hours ago

दंपति को ट्रक ने रौंदा, उपचार के दौरान पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

बरखेड़ा/पीलीभीत। क्षेत्र के गांव भोपतपुर निवासी एक दंपति सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे…

21 hours ago

एचआरपी किड्स वैली इंटरनेशनल स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया इंटरनेशनल टाइगर डे, बच्चों ने दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

बरखेड़ा, पीलीभीत। एचआरपी किड्स वैली इंटरनेशनल स्कूल, बरखेड़ा में बुधवार को इंटरनेशनल टाइगर डे 2026…

21 hours ago