Advertisement

Categories: home

पुलिस चौकी में सजी दारू की महफिल में टल्ली पुलिसकर्मी आपस में भिड़े, 5 निलंबित।

बरेली। पुलिस चौकी में सजी दारू की महफिल में अंगूर की बेटी का रसास्वादन कर रहे पुलिसकर्मी नशे में टल्ली होने के बाद आपस में भिड़ गए मारपीट होते देख बाहर जुटी पब्लिक ने आला अफसरों को मामले की जानकारी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कराई गई मेडिकल जांच में पुलिस कर्मियों के नशे में टल्ली होने की पुष्टि के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चौकी को जंग का मैदान बनाने वाले पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
जनपद के आंवला थाने की कस्बा चौकी में तैनात चार पुलिस कर्मियों के अलावा बिशारतगंज थाने में तैनात एक सिपाही ने पुलिस चौकी के भीतर दारू की महफिल सजाई थी। काफी देर तक जब हलक के नीचे दारू उतरती रही तो शराब पी रहे पुलिसकर्मी नशे में टल्ली हो गए। किसी बात को लेकर उनका आपस में विवाद हो गया। जिसके चलते पुलिस कर्मियों में खूब जुतमपैजार हुई। चौकी के भीतर पुलिस कर्मियों में मारपीट होते हुए देखकर बाहर पब्लिक जमा हो गई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दे दी।

सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे अफसरों को देखकर दो पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए। जबकि तीन पुलिसकर्मियों को मौके पर दबोच लिया गया। तीनों पुलिस कर्मियों को सरकारी अस्पताल में ले जाकर उनकी डॉक्टरी कराई गई। परीक्षण में शराब पीने की पुष्टि होने का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने देर रात पांचो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किए गए आरक्षी तरुण कुमार, बॉबी कुमार, कृष्ण देशवाल, दीपक कुमार और महेंद्र कुमार के चौकी के भीतर दारु पीने और नशे में टल्ली होने के बाद आपस में मारपीट करने के मामले की जांच को फरीदपुर को सौंपी गई है।

Express views

Recent Posts

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

8 hours ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

9 hours ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

9 hours ago

थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें पहुंचीं, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…

1 day ago

छत पर कपड़े सुखाने गई बीए छात्रा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, गंभीर रूप से झुलसी

बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…

1 day ago

भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…

2 days ago