Advertisement

home

फिर एक महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप।

  • मई से अब तक 10 महिलाओं की हो चुकी है हत्या

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में आए दिन महिलाओं की हत्या कर शव फेंकने का मामला लगातार सामने आ रहा है. मई माह से नवंबर माह तक यहां 10 महिलाओं की हत्या कर शव फेंकने का मामला सामने आया है. सोमवार की शाम शाही थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर के जंगल के पास खेत में एक महिला का शव मिलने पर हड़कंप मच गया. यहां 8 महिलाओं के शव शाही थाना क्षेत्र से बरामद हुए हैं, जबकि शीशगढ़ थाना और फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र से एक-एक महिला के शव बरामद हुए हैं. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पूरा मामला शाही थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के जंगल का है. यहां सोमवार को एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने पर हड़कंप मच गया. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. शव की पहचान गांव निवासी दुलारो देवी (70) के रूप में हुई. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महिला के शव को कुत्ते नोचकर खा रहे थे. ग्रामीणों ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव को जंगल किनारे खेत में छिपाने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों के अनुसार शव 3 से 4 दिन पुराना है.मीरगंज सर्किल में मई से अब तक लगभग 10 हत्याएं हो चुकीं हैं।

इस पूरे मामले में एसपी देहात मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि शाही थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला का शव पाया गया है. महिला को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों की तहीरर के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़तार कर रही है.

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

10 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

11 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

13 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

21 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago