Advertisement

Categories: home

दूसरे समुदाय के लोगो ने दुकान बंद कर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म।

बरेली ।थाना शाही क्षेत्र के एक गांव निवासी मानसिक रूप से कमजोर महिला को दुकान में बंद कर दूसरे समुदाय के तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया इसके बाद उसे रुपए देकर मुंह बंद करने की धमकी दी, जानकारी होने पर परिजन थाने पहुंचे मामले में सीओ ने भी गांव पहुंचकर जांच की पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

पिता ने बताया कि सोमवार को गांव की एक महिला उसके पास आई थी। उसने खेत पर चलने के लिए कहा उसकी बातों में आकर वह बच्चे को गोद में लेकर उसके साथ चली गई। आरोपी महिला उसे एक दुकान में लेकर पहुंची उसके बच्चे को अपने पास रखने के बाद आरोपी महिला ने उसे दुकान के अंदर बंद कर दिया। दुकान के अंदर पहले से ही तीन लोग मौजूद थे जिन्होंने बारी-बारी से करके उसके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म करने के बाद उनलोगो ने बाद कुछ रुपए हाथ में देकर इस मामले की किसी को जानकारी न देने के लिए कहा उस समय डर के वजह से वह अपने घर चली गई और उसने अपने परिवार के किसी सदस्य को यह बात नहीं बताई।मंगलवार को से रोता देख सास ने जब पूछा तो महिला ने मामले की सारी जानकारी दी इसके बाद उसके परिवार के हाथ-पांव फूल गए, पीड़ित महिला की सास उसे लेकर थाने पहुंची पीड़ित महिला की सास ने बताया कि उसकी बहू की मानसिक हालत ठीक नहीं है उसे फुला कर ले जाने वाली महिला उसके नजदीक में ही रहती है।

इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सोमवती दिलवा कबीर और शकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।सामूहिक दुष्कर्म होने के बाद पीड़ित महिला काफ़ी डरी डरी सी है महिला के मुताबिक दुष्कर्म होने के बाद वो बेहोश तक हो गयी थी।

Express views

Recent Posts

मेयर डॉ. उमेश गौतम को जान से मारने की मिली धमकी,FIR दर्ज

बरेली। उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल के अध्यक्ष और बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम को…

2 hours ago

भाई दूज पर पत्नी को लेने गए युवक की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

16 hours ago

पीलीभीत में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का मामला दर्ज

​ बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर…

18 hours ago

शराब के नशे में तालाब में डूबा चौकीदार! सुबह पानी में उतराता मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

बरेली । अलीगंज-सिरौली रोड पर सत्तारनगर मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…

2 days ago

​तेंदुए के हमले में बाल-बाल बचा युवक, सीने पर पड़े पंजों के निशान

​बरखेड़ा। ससुराल आए एक युवक पर बुधवार रात गांव के बाहर रास्ते में किसी जंगली…

2 days ago

शराब पीने से रोकने पर लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गुलड़ा में शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के…

2 days ago