Advertisement

Categories: home

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर कुंडे से लटकाया शव

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। बिशारतगंज में एक महिला का शव उसके ही घर में लटका मिला। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर दहेज के खातिर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बिशारतगंज क्षेत्र के सहासा गांव का मामला
बिशारतगंज क्षेत्र के सहासा गांव निवासी गौरव की शादी तीन साल पहले दातागंज (बदायूं) के छछऊ गांव निवासी विनीता के साथ हुई थी। एक साल पहले विनीता ने एक बेटी को जन्म दिया। गांव वालों के मुताबिक गौरव और विनीता के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। मृतका के भाई मोरपाल ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही गौरव कम दहेज लाने के लिए विनीता को प्रताड़ित करता रहता था। मंगलवार रात गौरव ने ही विनीता की हत्या कर शव कुंडे पर लटका दिया।

पति ने खुद को बताया बेकसूर, पुलिस ने दर्ज किया केस
मृतका के पति गौरव ने पुलिस को बताया रात को वह जल्दी सो गया था और रात करीब 11 बजे जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि विनीता छत के कुंडे में दुपट्टे का फंदा लगाकर लटकी हुई थी। इंस्पेक्टर क्राइम अर्जुन सिंह यादव ने बताया कि मृतका के भाई मोरपाल की तहरीर पर पति गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

10 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

11 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

13 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

21 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago