Advertisement

Categories: home

गंगास्नान पर्व:27 नवंबर को होगा मुख्य स्नान

  • 7 दिन तक बरेली में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

नन्दकिशोर शर्मा@express views

बरेली : रामगंगा के चौबारी तट पर तंबुओं का नगर सजकर तैयार है। बदायूं रोड से ही ऊंचे-ऊंचे झूले भी दिखने लगे हैं। बुधवार देर रात तक लाइटें लगाने और दुकानें सजाने का काम चलता रहा। बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे डीएम रविंद्र कुमार व अन्य अधिकारी चौबारी मेले का शुभारंभ करेंगे। इस बार दो ड्रोन व 25 सीसीटीवी कैमरों से मेले पर नजर रखी जाएगी। इधर, चौबारी मेला के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

  • चौबारी मेला : शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
  • बरेली। रामगंगा के चौबारी तट पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं को परेशानी से बचाने के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था बृहस्पतिवार सुबह से 29 नवंबर की रात तक लागू रहेगी। एसपी यातायात राममोहन सिंह ने बताया कि इस दौरान इस दौरान कोई भारी वाहन बदायूं की तरफ से बरेली की ओर नहीं आएगा और न ही यहां बदायूं की ओर जाएगा।
  • इस तरह होंगी व्यवस्थाएं
  • नगर पंचायत ठिरिया, रिठौरा से 10-10, नगर पालिका आंवला से 15 सफाईकर्मी।
  • ब्लॉक क्यारा से 40, जरूरत पर अन्य ब्लॉकों से होंगे सफाईकर्मी तैनात।
  • घाट के दोनों ओर बैरिकेडिंग, नौ चेंजिंग रूम, एक वॉच टॉवर बनाया गया।
  • नगर निगम से पांच, ठिरिया, आंवला, रिठौरा से एक-एक पानी के टैंकर।
  • नगर निगम की ओर से मेले में तीन स्थानों पर बिजली के पोल लगेंगे।
  • रामगंगा चौकी ढलान से नदी के तट तक 150 मीटर सड़क की मरम्मत।
  • 23 से 30 नवंबर की सुबह पांच बजे तक अग्निशमन वाहन की व्यवस्था।
  • स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस, चिकित्सा कैंप, मेला कमेटी की ओर से गोताखोर की तैनाती।
    चौबारी मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट
    मेले में सुरक्षा, साफ-सफाई, चिकित्सा, यातायात, बिजली आपूर्ति आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। बुधवार को एसडीएम ने तैयारियों का जायजा लिया और संतुष्टि जताई। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर 27 नवंबर को हजारों लोग रामगंगा में पुण्य की डुबकी लगाएंगे।
    चौबारी मेला : शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
    बरेली। रामगंगा के चौबारी तट पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं को परेशानी से बचाने के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था बृहस्पतिवार सुबह से 29 नवंबर की रात तक लागू रहेगी। एसपी यातायात राममोहन सिंह ने बताया कि इस दौरान इस दौरान कोई भारी वाहन बदायूं की तरफ से बरेली की ओर नहीं आएगा और न ही यहां बदायूं की ओर जाएगा।
    इस तरह होगा वाहनों का आवागमन
  • ट्रांसपोर्टनगर की ओर से आने वाले दो पहिया-तिपहिया वाहन, डनलप से श्रद्धालु सेटेलाइट, खुर्रम गौटिया से लाल फाटक होते हुए मेला स्थल तक जाएंगे।
  • रामपुर रोड की ओर से आने वाले दो पहिया-तिपहिया वाहन, डनलप से आने वाले श्रद्धालु मिनी बाइपास, सत्यप्रकाश पार्क, सिटी स्टेशन, चौपुला पुल, महेशपुरा फाटक होकर मेला स्थल तक जाएंगे।
  • नैनीताल व पीलीभीत की ओर से आने दो पहिया-तिपहिया वाहन, डनलप से आने वाले श्रद्धालु सेटेलाइट, खुर्रम गौटिया से लाल फाटक होकर मेला क्षेत्र में जाएंगे।
  • रामपुर रोड तथा शहर से डनलप से आने वाले श्रद्धालु किला क्राॅसिंग, चौकी चौराहा, बड़ा डाकखाना, लाल फाटक होकर मेला स्थल तक जाएंगे।
  • बदायूं की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन रामगंगा के उस पार बदायूं रोड पर व रोड के नीचे पार्क करा दिए जाएंगे। ऐसे वाहनों को रामगंगा पुल पार नहीं करने दिया जाएगा।
  • भारी वाहनों को बदायूं से ही डायवर्ट कराया जाएगा। यदि कोई वाहन आ भी जाता है तो उसे भमोरा में रोक दिया जाएगा।
  • बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला, डिबाई, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए भेजा जाएगा।
  • प्राइवेट बस अड्डे से आने-जाने वाली बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इन बसों को रामगंगा पुल के उस पार से ही बदायूं की ओर वापस कर दिया जाएगा। इसी तरह मैक्स, मैजिक, ऑटो भी प्रतिबंधित रहेंगे।
Express views

Recent Posts

बरेली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आगाज़, 15 जून से स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू होगा ‘योग सप्ताह’

बरेली। "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है" इसी संदेश को जन-जन…

4 hours ago

पति से छुटकारा पाने को पत्नी ने पति पर लगाया मासूम पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप,जांच में शिकायत झूठी निकली।

बरखेड़ा। एक महिला ने अपने पति पर तीन वर्षीय मासूम पुत्री के साथ दुष्कर्म करने…

1 day ago

विधायक विवेक वर्मा ने बुजुर्गों को कराया भोजन, लिया आशीर्वाद

बरखेड़ा।बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा तथा व्यापार फैंस क्लब बीसलपुर के द्वारा आज  शुक्रवार को दोपहर वृद्धाश्रम…

1 day ago

320 किलो डोडा पोस्त के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई

  बरेली (फतेहगंज पश्चिमी)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

​बरखेड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बरखेड़ा क्षेत्र में एक युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी…

1 day ago

रोहिलखंड बस चालक की मौत पर फूटा ड्राइवरों का गुस्सा, किया चक्का जाम

बरेली।रोहिलखंड क्षेत्र के बस चालक प्रमोद यादव की मृत्यु के बाद चालक समुदाय में भारी…

2 days ago