बरेली। नवाबगंज के बिजोरिया रोड पर इंटर कॉलेज के पास पीलीभीत के युवक का शव पेड़ से लटका मिला। प्राथमिक जांच में पत्नी से विवाद के बाद सुसाइड करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पीलीभीत के बरखेड़ा के ग्राम रमपुरा नत्थू निवासी अर्जुन सिंह (25) अपने परिवार के साथ नवाबगंज में रहकर मजदूरी करता था। उसके पिता रमेश चंद्र ने बताया कि बेटे की शादी छह माह पहले नवाबगंज के ग्राम भौआ मगरासे के रहने वाले रघुवीर सिंह की पुत्री रोहनी से हुई थी। वह अपने मायके जाने का दवाब पति पर बनाती रहती थी जिससे दोनों में विवाद रहता था।
गुरुवार सुबह राहगीर नवाबगंज स्थित बिजोरिया रोड की ओर जीजस एण्ड मेरी इंटर कालेज के पास नीम के पेड़ से अंगोछे से फंदा लगा उसका शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों ने बताया कि नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास एक किराए के मकान में वह माता पिता के साथ रहता था।
बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…
पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…