रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली ।रामगंगा के चौबारी तट पर बृहस्पतिवार से चौबारी मेला शुरू हो गया है। मेले में फेरिस व्हील, ड्रैगन झूले और दो ट्रेन वाले झूले लगाए गए हैं। दो साल बाद यहां घोड़ों की टाप सुनाई दे रही है। रामगंगा के तट पर डीएम रविंद्र कुमार और बिथरी चैनपुर विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा ने हवन पूजन कर विधि-विधान से चौबारी मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें कि इस बार कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान 27 नवंबर को होगा। इस दिन लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। रामगंगा में स्नान करते हैं। डीएम ने कहा कि चौबारी मेला मनोरंजन के साथ स्थानीय लोगों की आमदनी का जरिया बनेगा। मेले में लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस को निर्देशित किया गया है। मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इस पर पुलिस प्रशासन का पूरा फोकस है। डीएम ने चौबारी मेले की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से यहां आने की अपील की।
बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…
पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…