Advertisement

Categories: home

गौ तस्करों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, एक सिपाही घायल।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। इज्जत नगर थाना क्षेत्र में गौतस्करों और इज्जतनगर पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में इज्जतनगर इंस्पेक्टर और एक सिपाही घायल हो गया। जवाबी फायरिंग कर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया जिनमें से एक के पैर में गोली लगी है। तीसरा तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि शुक्रवार देर रात विलयधाम के पास तीन तस्कर गोवंश को घेरकर ले जा रहे थे। सूचना पर इज्जतनगर पुलिस पहुंची तो तस्करों ने फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के दौरान इज्जतनगर इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह और एक सिपाही घायल हो गए। इंस्पेक्टर के हाथ में छर्रा लगा है और सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर दो तस्करों को पकड़ लिया।

उनकी पहचान बिजनौर निवासी नाजिम और कदीर अहमद के रूप में हुई। कदीर अहमद के पैर में गोली लगी है। मौके से भागे तीसरे तस्कर का नाम सागर है, जो पंजाब का रहने वाला है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

9 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

10 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

12 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

20 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago