Advertisement

Categories: home

जिलाधिकारी ने चौबारी स्थित रामगंगा स्नान घाटों एवं मेले का किया निरीक्षण।

  • सम्बंधित अधिकारियों को मेले में सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ-सफाई के दिये आवश्यक दिशा निर्देश

बरेली – जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान के साथ चौबारी स्थित रामगंगा स्नान घाटों एवं मेले का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को मेले में सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ-सफाई के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि स्नान घाट में श्रद्धालुओं के स्नान हेतु उचित व्यवस्था एवं बैरिकेडिंग की जाये, जिससे श्रद्धालु अधिक गहराई में ना जा सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि स्नान घाट के पास महिलाओं के लिये पर्याप्त चेंजिंग रूम बनाया जाये और गोताखोरों की तैनाती की जाये एवं उन्हें लाइफ जैकेट भी उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि मेला स्थल से लेकर घाट तक अलाउंसमेण्ट सिस्टम की उचित व्यवस्था की जाये।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश, उप जिलाधिकारी सदर रत्निका श्रीवास्तव, तहसीलदार सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें पहुंचीं, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…

1 day ago

छत पर कपड़े सुखाने गई बीए छात्रा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, गंभीर रूप से झुलसी

बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…

1 day ago

भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…

1 day ago

विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख की ठगी, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। विदेश में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब…

2 days ago

मस्जिद में तोड़फोड़ और नमाजियों से अभद्रता करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे के साथ भेजा गया जेल

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। स्थानीय थाना पुलिस ने करीब दो सप्ताह पहले कस्बे की हुसैनी मस्जिद…

2 days ago

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक से गिरे मासूम की कुचलकर मौत, मां गंभीर रूप से घायल

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)।थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर धनेटा फाटक के पास एक दर्दनाक…

2 days ago