रिपोर्ट: नन्दकिशोर शर्मा
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल लोग हैं घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने एक को मृत्यु घोषित कर दिया दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के चाचा राजवीर सिंह ने बताया थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव गैनी के निवासी 29 वर्षीय संदीप पुत्र रूम सिंह साथ में फुफेरा भाई 22 बर्षीय पीतम पुत्र हरस्वरूप थाना शाही गांव कुल्चा निवासी थे। संदीप फतेहगंज पश्चिमी के गांव लालपुर में प्राइमरी स्कूल में शिक्षक था , संदीप की 9 दिसंबर को शादी थी संदीप स्कूल की छुट्टी के बाद आने फूफा हरस्वरूप के गांव कुल्चा चला गया था वहां से फुफेरे भाई पीतम के साथ मोटरसाइकिल अपनी शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे शाम को फतेहगंज पश्चिमी कट के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी संदीप और पीतम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को पुलिस अस्पताल लेकर पहुची डॉक्टर ने संदीप को म्रत घोषित कर दिया पीतम को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया उसके बाद पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी रात को लगभग 12:00 बजे परिवार वालों को सूचना मिली और अस्पताल पहुंचे पीतम की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई । मौत की सूचना मिलते ही दोनो परिवारों में कोहराम मच गया। संदीप की शादी 9 दिसंबर को थी बारात जिला रामपुर के बिलासपुर को जानी थी पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम को भेजा।
तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…
बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…
विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…
बरखेड़ा। विदेश में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब…
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। स्थानीय थाना पुलिस ने करीब दो सप्ताह पहले कस्बे की हुसैनी मस्जिद…
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)।थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर धनेटा फाटक के पास एक दर्दनाक…