Advertisement

Categories: home

खेत पर गयी महिला की हुई हत्या, क्षेत्र मे नौवीं महिला की हत्या से मचा हड़कंप

बरेली।थाना शीशगढ़ मे घर से घास लेने गयी महिला का जंगल मे शव मिला है , शाही शीशगढ़ क्षेत्र मे लगभग एक जैसे तरीके से महिलाओ की नौवीं हत्या से क्षेत्र मे हड़कंप मचा हुआ है . महिला की हत्या की सूचना पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, सीओ बहेड़ी डॉ तेज़वीर सिंह, सीओ मीरगंज दीपशिखा अहिबरन सहित शीशगढ़ थाना की फ़ोर्स मौके पर पहुँची.शीशगढ़ के ग्राम जगदीशपुर की रहने वाली उर्मिला 55 घर से खेत पर घास लेने के लिए लिए गयी थी. महिला का पति और उसका बेटा किसी काम से शीशगढ़ कस्बे मे गए हुए थे शाम पांच बजे करीब जब महिला का पति और बेटा घर आया तो उनको पता चल की उर्मिला खेत से घर वापस नहीं लौटी है ,जिसके बाद उर्मिला का पति वेद प्रकाश गंगवार अपनी पत्नी खोजबीन करने खेतो की तरफ गया कुछ दूरी पर ही पहुँचने पर उनको रास्ते पर टूटी चूड़ी पड़ी दिखी फिर वो जैसे ही आगे बड़ा तभी वेद प्रकाश को उर्मिला ज़मीन पर पड़ी दिखाई दी, उर्मिला के सिर के पीछे एक घाव दिखाई दे रहा था जिससे लग रहा था कि किसी ने उर्मिला के सिर पर प्रहार करके साड़ी से फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी हो जैसे ही महिला की हत्या की सूचना पुलिस को हुई जिले के एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, सीओ बहेड़ी डॉ तेज़वीर सिंह सीओ मीरगंज दीपशिखा अहिबरन ,सहित बड़ी संख्या मे पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुँची, पुलिस ने महिला का शव कब्जे मे लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

महिला के बेटे चेतन गंगवार ने बताया कि शाही और शीशगढ़ क्षेत्र मे जैसे कुछ महीनों से महिलाओं की हत्या की जा रही है उसी तरह उसकी माँ की भी हत्या कर दी गयी है बेटे ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है, पति वेद प्रकाश गंगवार ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है.

पिछले कुछ महीनों से शाही शीशगढ़ क्षेत्र मे लगभग एक उम्र की महिलाओं की हत्या हो चुकी है,हत्या करने का तरीका भी लगभग एक जैसा है, महिलाओं को मारकर उनका शव खेत मे फेक हत्यारा मौके से फरार हो जाता है, क्षेत्र की महिलाओं मे इतनी दहशत है कि वो अकेले अपने खेतो पर काम करने नहीं जा पा रही है, अब देखना है पुलिस कितनी जल्दी महिला की हत्या करने वाले शातिर को पकड़कर जेल भेजती है.

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

9 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

10 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

12 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

20 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago