Advertisement

Categories: home

गांवों में जल्द बिछेगा सीसीटीवी कैमरों का जाल

बरेली । जिले में लंबे समय से बजट की कमी से ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का रुका काम अब जल्द शुरू होगा। 15वें वित्त आयोग से बजट जारी होने के बाद कैमरे लगाने की तैयारी शुरू हो गई है।
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिले में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश पिछले महीने जारी हुआ था, लेकिन बजट का अभाव होने की वजह से काम शुरू नहीं हो सका। पिछले दिनों शासन ने जिले में 15वें वित्त आयोग की पहली किस्त की करीब 30 करोड़ रुपये की रकम दो बार में ग्राम पंचायतों के खाते में भेज दी है। इससे गांवों में विकास कार्य शुरू करा दिए गए हैं। इसी में सभी 1188 ग्राम पंचायताें में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी योजना बनाई गई है।
डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने कैमरे लगाने के लिए सार्वजनिक स्थलों को चिह्नित करने के आदेश दिए हैं। कैमरे लगाने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायताें को सौंपी गई है। सभी कैमरे एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल रूम सिस्टम से कनेक्ट किए जाएंगे, इससे पुलिस की निगरानी का दायरा भी बढ़ेगा। डीपीआरओ ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगने शुरू हो जाएंगे। 15वें वित्त आयोग के बजट से कैमरे लगाए जाएंगे। इस संबंध में बैठक कर आदेश दिए जा चुके हैं।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

9 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

10 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

12 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

20 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago