बरेली । बीते मंगलवार को जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग गई थी, यहां भर्ती 7 बच्चों को आनन फानन में बदायूं मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया इस दौरान रास्ते में 1 बच्चे की मौत हो गई थी, मामला उजागर होने के बाद बुधवार को डीएम रविंद्र कुमार जिला महिला अस्पताल पहुंचे।
डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि जांच हेतु अधि.अभि.पीडब्लूडी, अधि.अभि.हाइडल, एसीएमओ तथा अपर निदेशक विद्युत सुरक्षा सहित चार लोगों की कमेटी गठित करते हुये दो दिन में जांच पूरी करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाये।
डीएम ने पाया कि अस्पताल के बाहर डाक्टरर्स का रोस्टर चार्ट भी नही लगा हुआ है। जिस पर उन्होेंने सी.एम.एस को शीघ्र अस्पताल में डाक्टर्स के बैठने का रोस्टर चार्ट लगाने के निर्देश दिये जिससे कि मरीजों को भी यह जानकारी रहे कि किस दिन कौन सा डाक्टर बैठेगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि डॉ0 अदिति की ओ.पी.डी की संख्या 103 थी जबकि डाक्टर रुबल की ओपीडी संख्या काफी कम थी, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित सी.एम.एस को निर्देश दिये कि डाक्टर रूबल को समय से आने के निर्देश दिये जाये।
बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…
पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…